फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में हुआ मुनव्वर-आयशा का आमना-सामना, मनारा की प्रतिक्रिया हुई वायरल

Sun, 17 Dec 2023 04:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कलर्स चैनल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो क्लिप साझा किया गया है, जिसमें मुनव्वर दिखाई दे रहे हैं। उनके अलावा उसमें सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान और मनारा चोपड़ा भी दिख रही हैं।
विज्ञापन
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस सीजन 17' जब से शुरू हुआ है हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहा है। प्रतिभागियों के आपस के झगड़े से लेकर सलमान खान का गुस्सा भी अब  तक लोगों को खूब देखने को मिला है। इस बीच मेकर्स अब शो में नया ट्विस्ट लेकर आए हैं। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-Pushpa: 'पुष्पा द राइज' की रिलीज को दो साल पूरे, दर्शक कर रहे हैं दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार

नया प्रोमो आया सामने
कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे 'बिग बॉस 17' में जब से मुन्नवर आए हैं, हर दिन उनका नाम किसी न किसी मसलें में उछला ही है। कभी अभिनेत्री मनारा चोपड़ा से उनकी दोस्ती तो कभी अंकिता लोखंडे से उनके मतभेद अक्सर दर्शकों को देखने को मिले हैं। आज भी कलर्स चैनल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो क्लिप साझा किया गया है, जिसमें मुनव्वर दिखाई दे रहे हैं। उनके अलावा उसमें सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान और मनारा चोपड़ा भी दिख रही हैं। दोनों की बातचीत सुनकर वे हैरान रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने बेटी राहा के रखे हैं कई निकनेम, 'आस्क मी' सेशन में किया खुलासा



बिगड़ेगा मुनव्वर का खेल
वीडियो की शुरुआत आयशा की एंट्री से होती है, जिसके बाद वे मुनव्वर से सवाल करती नजर आती हैं। वे पूछती हैं, 'क्या आपने यहां शो में आने से पहले मुझे आई लव यू नहीं कहा था? क्या वो आपके किए वादे झूठे थे? मैं उस शख्स का नाम नहीं लेना चाहती हूं, लेकिन क्या आप डबल डेट कर रहे थे?' आयशा खान' के सवाल पर मुनव्वर उन्हें समझाते नजर आए। अब आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि नई वाइल्ड कार्ड एंट्री से मुनव्वर के खेल पर कैसा असर पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें