जी हां, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के इस रियलिटी शो में नुसरत जहां की एंट्री के काफी ज्यादा चांस है। दावा किया जा रहा है कि नुसरत जहां को 'बिग बॉस' के मेकर्स ने अप्रोच किया है। मेकर्स उन्हें मनाने की भी कोशिश कर रहे हैं और अगर मेकर्स की यह प्लानिंग पूरी हो जाती है तो 'बिग बॉस 16' में नुसरत धमाल मचा देंगी।
नुसरत जहां अपने करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी करने के बाद उन्होंने अपनी मैरिज को भारत में अवैध बताया था और अब वह यश दासगुप्ता के साथ रिश्ते में हैं। दावा है कि दोनों ने शादी कर ली लेकिन अब तक नुसरत इस शादी को सस्पेंस बनाए हुए हैं। दोनों का एक बेटा भी है। इन सबके बीच अगर नुसरत जहां 'बिग बॉस 16' में एंट्री करती हैं तो यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में आ जाएगी। हालांकि, नुसरत और शो के मेकर्स ने इसे लेकर चुप्पी साधी हुई है।
'बिग बॉस 16' की बात करें तो खबर है कि सलमान खान के इस शो में में टिक टॉक स्टार फैसल शेख, जन्नत जुबैर, पूनम पांडेय, राजीव सेन, चारू असोपा और सुरभि ज्योति जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार शो का प्रीमियर 8 अक्टूबर को होने वाला है और हमेशा की तरह सलमान खान ही इसे होस्ट करते नजर आएंगे।