फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: 'तुम सबसे कमजोर खिलाड़ी...' सुंबुल से फिर भिड़े शालीन भनोट, 'इमली' ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

Thu, 29 Dec 2022 04:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अर्चना और शालीन का झगड़ा अभी खत्म नहीं हुआ कि घर में दूसरी लड़ाई हो गई। 'बिग बॉस' के घर में अब शालीन और सुंबुल के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली।
विज्ञापन
सुंबुल तौकीर खान, शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' में प्रतिभागियों के बीच अक्सर ही लड़ाई होती रहती है। अब 'बिग बॉस' का नया प्रोमो सामने आ चुका है। 'बिग बॉस' के घर में प्रतिभागियों के बीच झगड़ा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अर्चना और शालीन भनोट की लड़ाई ने एक अलग मोड़ ले लिया हैं। शो में पहले दिखाया गया कि शालीन बेहद गुस्से में थे और उन्होंने घर में तोड़फोड़ की। अर्चना और शालीन का झगड़ा अभी खत्म नहीं हुआ कि घर में दूसरी लड़ाई हो गई। 'बिग बॉस' के घर में अब शालीन और सुंबुल के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली।

विज्ञापन
Trending Videos

सुंबुल तौकीर, शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया
सुंबुल से भिड़े शालीन
'बिग बॉस' के नए प्रोमो में दिखाया गया कि शालीन और अर्चना की लड़ाई को लेकर सुंबुल तौकीर खान कहती हैं कि अगर आप किसी को बोलोगे तो वह भी आपको जरूर बोलेगा। इस बात पर शालीन का गुस्सा एक बार फिर सातवें आसमान पर चढ़ जाता है और वह सुंबुल से भीड़ जाते हैं। गुस्से में शालीन भनोट सुंबुल तौकीर खान से कहते हैं कि तुम तो घर की सबसे कमजोर खिलाड़ी हो।
 

Katrina Kaif: अकेले-अकेले जंगल के नजारों का लुत्फ उठा रहीं कटरीना, फैंस ने पूछा- विक्की को कहां छोड़ दिया..

सुंबुल तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया
अब नहीं रोएंगी सुंबुल
शालीन की बात सुनकर सुंबुल को भी गुस्सा आ जाता है और वह भड़क जाती हैं। वह शालीन से कहती हैं कि आप कैसे कह सकते हो कि मैं कमजोर हूं। इस पर शालीन कहते हैं बिग बॉस को भी लगता है। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई बढ़ जाती है। सुंबुल से शालीन यह भी कहते हैं कि अब रो दोगी तुम। इस पर सुंबुल हंसकर कहती हैं कि अपने दिमाग में बैठाकर रखो, मैं नहीं रोने वाली हूं। मैं अब दोबारा कभी नहीं रोऊंगी।

Dara Singh: दारा सिंह ने 'रामायण के हनुमान' बनकर पाई प्रसिद्धि, दो शादियों के अलावा मुमताज संग जुड़ा था नाम
विज्ञापन

सुंबुल तौकीर, शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले फैंस
प्रोमो पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूजर्स सुंबुल का समर्थन करते हुए नजर आए। फैंस का कहना है कि सुंबुल अब घर में मजबूती से खेल रही हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि बहुत दिन से शालीन का नाम सुंबुल से नहीं जुड़ा है, जिसकी वजह से उन्हें लाइमलाइट नहीं मिल रही है, इसलिए वह दोबारा सुंबुल से लड़ाई कर रहे हैं ताकि चर्चा में आ सकें।

Deenanath Mangeshkar: कला-हुनर का खजाना थे लता दीदी के पिता, संगीत के अलावा इन चीजों में भी थे माहिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें