फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muskan Jattana: उर्फी से टक्कर लेने को तैयार यह मॉडल, जानें कौन हैं मूस जट्टाना

Thu, 29 Dec 2022 02:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मूस जट्टाना 'स्प्लिट्सविला 14' शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी। शो में आने से पहले ही उन्होंने उर्फी जावेद से टक्कर लेनी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मूस जट्टाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी द्वारा होस्ट किए जाने वाले डेटिंग-बेस्ड रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 14' में 'बिग बॉस ओटीटी' फेम मूस जट्टाना की एंट्री होने वाली है। मूस जट्टाना शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी। शो में आने से पहले ही उन्होंने उर्फी जावेद से टक्कर लेनी शुरू कर दी है। उन्होंने उर्फी के अतरंगी फैशन सेंस पर कमेंट किया है। साथ ही, कहा कि शो में जाने के बाद वह सबका गेम पलट देंगी और सबका भंडाफोड़ करेंगी। इससे साफ है कि शो में उर्फी और मूस जट्टाना के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इस बयान के बाद से मूस जट्टाना खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उर्फी को चेतावनी देने वाली मूस जट्टाना कौन हैं?

विज्ञापन

मूस जट्टाना - फोटो : सोशल मीडिया
मुस्कान से ऐसी बनीं 'मूस'
मूस जट्टाना का असली नाम मुस्कान जट्टाना है। दरअसल, मुस्कान दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की बहुत बड़ी फैन हैं। सिद्धू के गानों पर मुस्कान कई बार डांस करती देखी गईं। इसके वीडियोज उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किए हैं। सिद्धू के नाम मूसे को ही अपनाते हुए मुस्कान ने अपना नाम बदलकर मूस जट्टाना रख लिया। उन्होंने अपनी बिल्ली का नाम भी मूसने डेनाली पारो कौर रखा है।

Dara Singh: असल जिंदगी में ब्रह्मचारी नहीं थे 'रामायण के हनुमान', दो शादी के बाद भी फरमाया था इश्क

मूस जट्टाना - फोटो : सोशल मीडिया
महिलाओं के हक की बात
मूस जट्टाना 22 साल की हैं। वह महिलाओं के अधिकारों पर बात करने के लिए अपनी आवाज बुलंद रखती हैं। किसान आंदोलन में उन्होंने अपनी भागीदारी दिखाई थी, तब भी वह चर्चा में रही थीं। महिलाओं और किसानों की बात करते हुए मूस एकदम सख्त हो जाती हैं। लैंगिक समानता को लेकर मूस अक्सर बेबाकी से बात करती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर इससे जुड़े पोस्ट भी साझा करती हैं। सोशल मीडिया पर मूस काफी एक्टिव रहती हैं।

Deenanath Mangeshkar: कला-हुनर का खजाना थे लता दीदी के पिता, संगीत के अलावा इन चीजों में भी थे माहिर
विज्ञापन

मूस जट्टाना - फोटो : सोशल मीडिया
विवादों से रहा है नाता
मूस जितना महिलाओं के अधिकारों के लिए बात करने को लेकर चर्चा में रहती हैं, उतना ही वह विवादों में भी बनी रहती हैं। मूस का विवादों से गहरा नाता है। 'बिग बॉस ओटीटी' पर भी वह सबसे विवादित प्रतिभागी थीं। मूस कई बार इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट भी कर चुकी हैं, जिसे लेकर वह यूजर्स के निशाने पर भी आईं। मूस एक बार पैसे कमाने के लिए आधे घंटे तक लाइव बोल्ड वीडियो सेशन भी कर चुकी हैं। इसे लेकर खूब बवाल मचा था। अब 'स्प्लिट्सविला' शो में मूस जट्टाना की टक्कर उर्फी से होने जा रही हैं। 

Ajay Devgn: 'फूल और कांटे' के रीमेक में काम करना चाहते हैं अजय देवगन, बोले- मैं तो बाइक स्टंट...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें