'बिग बॉस 16' अब अपने अंतिम पड़ाव में चल रहा है और आज से ठीक एक महीने बाद शो का फिनाले भी हो जाएगा। ऐसे में रोजाना बिग बॉस के घर में अलग-अलग ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों बिग बॉस में फैमिली वीक चल रहा है और कंटेस्टेंट के परिवार वाले उनसे मिलने आ रहे हैं। वहीं, अब जारी हुए नए प्रोमो में सिमी ग्रेवाल शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।
विज्ञापन
जारी हुआ नया प्रोमो
मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि सिमी ग्रेवाल घर में एंट्री लेती हैं। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट गार्डन एरिया में बने सेटअप में पहुंचते हैं और सिमी के साथ एक गेम खेलते हैं। इस गेम में सिमी दो ऑप्शन देती हैं और कंटेस्टेंट को एक जवाब देना होता है। सबसे पहले सिमी प्रियंका चाहर चौधरी से सवाल करती हैं कि अगर उनके सामने दो प्लेट हैं, एक में स्टारडम और दूसरे में प्यार, तो वह किसे चुनेंगी? इस पर प्रियंका प्यार की प्लेट को चुनते हुए कहती हैं कि अगर जीवन में आप खुश हैं, तो इससे ज्यादा कुछ मायने नहीं रखता।
Arun Govil: 'भगवान' के रूप में अरुण के नाम की माला जपते थे लोग, लेकिन अभिनेता ने किरदार के लिए चुकाई भारी कीमत
विज्ञापन
शालीन से सवाल पूछेंगी सिमी ग्रेवाल
इसके बाद सिमी ग्रेवाल का दूसरा सवाल शालीन भनोट से होता है। वह कहती हैं कि आपके पास दो प्लेट हैं, एक में टीना और दूसरी में चिकन रखा है तो आप किसे चुनेंगे? इस पर शालीन कहते हैं कि मैम मैं दूसरी प्लेट में जो भी होगा उसे चुनना पसंद करूंगा। इसके बाद सिमी कहती हैं, 'टीना को नहीं चुनेंगे? डोन्ट बी हार्ड ऑन हर।' सिमी के यह बात कहते ही सभी घरवाले अपनी हंसी को रोक नहीं पाते तो दूसरे ओर टीना अजीब का एक्सप्रेशन देती हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीना और शालीन फिर बात करते हैं या फिर इस बात पर कोई बहस होगी।
घर में आई थीं शालीन-टीना दोनों की मां
बता दें कि बीते एपिसोड में टीना दत्ता और शालीन भनोट की मां घर में आई थीं। दोनों ने बताया था कि कैसे उन दोनों का रिश्ता बाहर अच्छा नहीं लग रहा है। टीना की मां का कहना था कि शालीन को कोई प्यार नहीं है और वह नाटक कर रहा है। वहीं, शालीन की मां ने कहा कि टीना सिर्फ ये सब गेम के लिए कर रही हैं और बाहर ये बहुत ही गंदा लग रहा है।