फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: शिव ठाकुर ने अंकित गुप्ता को बताया प्रियंका का पोपट, एक्ट्रेस ने घर में जमकर मचाया बवाल

Sun, 06 Nov 2022 12:53 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर लड़ाई- झगड़े और बवाल देखने को मिले। हाल ही में बिग बॉस के घर में एक बार फिर दो सदस्यों के रिश्ते में फूट पड़ती दिखाई दी।
विज्ञापन
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन हंगामे और बवाल देखने को मिल रहे हैं। शो को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और अब सभी घरवालों के असली चेहरे लोगों के सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर लड़ाई- झगड़े और बवाल देखने को मिले। इतना ही नहीं बीते कई दिनों से बिग बॉस के घर में लगातार रिश्तो में दरार आती नजर आ रही हैं। इसी बीच हाल ही में बिग बॉस के घर में एक बार फिर दो सदस्यों के रिश्ते में फूट पड़ती दिखाई दी।

विज्ञापन

Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेत्री प्रियंका चौधरी और बिग बॉस मराठी के विजेता शिव ठाकुर के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली। प्रियंका शुरुआत से ही सभी घरवालों के निशाने पर है, क्योंकि सबको ऐसा लगता है कि वह दूसरों के मामले में टांग अड़ाती है। ऐसा ही कुछ शनिवार को भी देखने को मिला, जब एलिमिनेशन को लेकर शो के होस्ट सलमान खान ने घरवालों को कुछ फैसले करने को दिए। इस दौरान फैसले के बाद सभी घरवालों के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली।

Navya Naveli Nanda: बिना शादी के बच्चे वाले बयान पर आया नव्या नवेली नंदा का रिएक्शन, कहा- मुझे कोई दिक्कत नहीं

Bigg Boss 16 - फोटो : Social media
बिग बॉस के घर से बाहर होने के लिए इस हफ्ते अर्चना, सुंबुल और सौंदर्या नॉमिनेटेड थीं। ऐसे में सलमान खान ने सभी को यह बताया कि इस हफ्ते लोगों के लिए वोटिंग लाइन बंद रखी गई थी और अब घर से बाहर होने वाले सदस्य के नाम का फैसला खुद घरवालों को करना होगा। इस फैसले के तहत सलमान खान ने एलिमिनेट हुए तीनों सदस्यों को अपनी पसंद के एक-एक कंटेस्टेंट को चुनने को कहा गया। इस पर अर्चना ने प्रियंका, सौंदर्या ने गौतम और सुंबुल ने साजिद खान के नाम का चुनाव किया।

Rubina Dilaik: फिर से चोटिल हुईं रुबीना दिलैक, दर्द से चिल्लाती नजर आईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 16 - फोटो : Social media
सलमान खान ने सभी को बताया कि नॉमिनेटेड सदस्यों द्वारा चुने गए कंटेस्टेंट्स के बजर दबाने के आधार पर यह तय होगा कि इस हफ्ते भर से कौन बेघर होगा। इस टास्क के तहत एक या कोई भी बजर ना बजने पर एक सदस्य घर से बाहर हो जाएगा। लेकिन अगर दो या उससे ज्यादा बजर बजते हैं तो कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं होगा, लेकिन इसके बदले विजेता की इनाम राशि ने 25 लाख रुपये काट लिए जाएंगे। इस पर गौतम और फिर साजिद और अंत में प्रियंका बजर दबाकर नॉमिनेट हुए सदस्य को बचा लेते हैं।

South vs Bollywood: साउथ वर्सेज बॉलीवुड पर रकुल प्रीत सिंह ने की खुलकर बात, कहा- मुझे लगता है कि...
विज्ञापन

Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

हालांकि, इस टास्क के बाद प्रियंका गौतम और साजिद के फैसले पर सवाल उठाती नजर आईं। इस पर शिव साजिद खान का सपोर्ट करते नजर आए। इस दौरान प्रियंका और शिव के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली। हालांकि दोनों के बीच में बहस तब और बढ़ गई जब शिव ने अंकित को प्रियंका का पोपट करार दिया। दरअसल, प्रियंका का सपोर्ट करते हुए अंकित भी शिव को बराबरी से जवाब दे रहे थे। इस दौरान अंकित को पोपट कहते हुए शिव बोलते हैं कि किसी और की बात बोलने की जगह अपना स्टैंड लेना सीखो। इस पर प्रियंका आग बबूला हो जाती हैं और फिर घर में जमकर घमासान हुआ।

Bhojpuri: बोल्डनेस में उर्फी जावेद को भी टक्कर देती हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, तस्वीरे देख छूट जाएंगे पसीने

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें