फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rubina Dilaik: फिर से चोटिल हुईं रुबीना दिलैक, दर्द से चिल्लाती नजर आईं एक्ट्रेस

Sat, 05 Nov 2022 11:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री रुबीना दिलैक एक बार फिर से चोटिल हो गई हैं, हालांकि इस बार अभिनेत्री को ज्यादा गहरी चोट नहीं लगी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से खुद एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह दर्द की वजह से रोती-चिल्लाती नजर आ रही हैं। ये वीडियो देखने के बाद आपको भी हंसी जरूर आ जाएगी।
विज्ञापन
रुबीना दिलैक - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रुबीना दिलैक इस समय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सीजन दस में प्रतिभागी हैं। इसके लिए वह जमकर डांस प्रेक्टिस करती हैं। हाल ही में उनके डांस रिहर्सल करते समय उनके कंधे और गर्दन के आस-पास चोट लग गई थी और अब एक बार फिर से चोटिल हो गई हैं। हालांकि इस बार अभिनेत्री को ज्यादा चोट नहीं लगी है बल्कि उनके पैर की उंगली का नाखून चोटिल हो गया है। साझा किए गए वीडियो में रुबीना का तेज-तेज रोते चिल्लाते देखा जा सकता है। लोग इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

South vs Bollywood: साउथ वर्सेज बॉलीवुड पर रकुल प्रीत सिंह ने की खुलकर बात, कहा- मुझे लगता है कि...

पैर की उंगली में लगी चोट
रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो लोग उनके पैर की उंगली के उखड़े हुए नाखून को पूरी निकालने की कोशिश कर रहे हैं और इस दौरान रुबीना तेजी से चिल्लाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो रोने भी लगती हैं। वीडियो को साझा करते हुए रुबीना ने कैप्शन में लिखा- ' नया रूप, नई चोट, देखते हैं आगे क्या होता है'। इसी के साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी ड्रॉप की हैं।
 

Navya Naveli Nanda: बिना शादी के बच्चे वाले बयान पर आया नव्या नवेली नंदा का रिएक्शन, कहा- मुझे कोई दिक्कत नहीं

विज्ञापन

सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने दिए मजेदार रिएक्शन
रुबीना के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के साथ ही सेलेब्स भी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शार्दुल पंडित ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "ये सेब तो छोड़ देती बहन, चबाए जा रही है रोते हुए भी"। वहीं प्रतीक उतेकर ने लिखा- 'इस घटना से वास्तविकता में मेरा कोई लेना-देना नहीं है....ये घाघरे का कमाल है'। इसी तरह से फैंस भी एक से बढ़कर एक फनी रिएक्शन दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें