दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 16' के अपकमिंग वीकएंड का वार एपिसोड का प्रोमो साझा किया है। इस प्रोमो में सलमान खान और शहनाज गिल जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज गिल शो में नाचती कुदती एंट्री लेती हैं, जिन्हें देख सलमान उन्हें छेड़ते हुए कहते हैं कि 'सीजन 13 में सलवार कमीज पहनकर तुम ऐसे ही नाचती हुई आईं थी।' सलमान के मुंह से ऐसा सुनकर शहनाज उन्हें खुशी से भाईजान पुकारती हैं और गले लगा लेती हैं। दोनों प्रोमो में काफी खुश लग रहे हैं।
Rani Mukherjee: 'मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे' से दो साल बाद वापसी करेंगी रानी मुखर्जी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इसे बाद तुरंत शहनाज सलमान से उन्हें कॉम्पलिमेंट देने के लिए कहती हैं। शहनाज के जोर देने पर सलमान उनकी पंजाबी में तारीफ करते हैं। सलमान ने शहनाज को 'कुड़ी पटोला, बम दा गोला' कहा, जिसे सुन शहनाज काफी खुश थीं। इसके बाद दोनों फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने 'दिल दियां गल्लां' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर शहनाज गिल ने नीले रंग की ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वह काफी हॉट लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपना लुक पोनी के साथ कंप्लीट किया।
The Legend Of Maula Jatt: फवाद खान की पाकिस्तानी फिल्म की भारतीय रिलीज पर लटकी तलवार, 'मनसे' नेता ने दी धमकी