शालीन, बिग बॉस हाउस में डॉक्टर को समझाने लगे कि उन्हें बिग बॉस की टीम से क्या कहना है। शालीन ने कहा, आप बिग बॉस की टीम को बताना कि मुझे किस तरह की डायट की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने डॉक्टर से उनकी क्वालिफिकेशन और डिग्री को लेकर तक सवाल कर डाले। शालीन ने डॉक्टर से कहा, तुम मेरा इलाज करने लायक नहीं हो। तुमने कौन-सी डिग्री ली है? क्या पढ़ा है, एमबीबीएस पढ़ा है? जाकर टीम को बताओ कि तुम मुझे हैंडल करने लायक नहीं हो।
लेट नाइट पार्टी में दिखे अक्षय तो यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी, बोले- अब सुबह जल्दी कैसे उठोगे?
बता दें कि शो के अंदर आए लोगों को कुछ भी बोलने की इजाजत नहीं होती है। यही वजह है कि डॉक्टर ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया और अपना काम करते रहे। लेकिन, सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खरी-खरी सुना रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या डॉक्टर से ऐसे बात की जाती है? शर्म आनी चाहिए।' वहीं अन्य यूजर ने उनकी तुलना अब्दु से कर डाली।
माइनस 16 डिग्री में फंसीं जान्हवी कपूर, कैसे बचाएंगी अपनी जान? देखिए फिल्म 'मिली' का टीजर