फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: ऐसा क्या कहा सलमान खान ने कि इमोशनल हो गईं निमृत कौर? बोलीं- अब बहुत मुश्किल हो रहा है

Sun, 20 Nov 2022 12:50 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया गया, जिसमें सलमान खान घरवालों से निमृत की अपनी पहचान को लेकर सवाल करते हैं। साथ ही अभिनेत्री से भी बातचीत करते हैं, जिसके बाद वह इमोशनल हो जाती हैं। 
विज्ञापन
निमृत कौर, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस’ का 16वां सीजन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच गाली-गौलज को लेकर भी खूब बवाल हुआ। वहीं, अब शुक्रवार का वार में सलमान खान ने इस मुद्दे पर बात की और सभी कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई। साथ ही एमसी स्टैन को सजा भी सुनाई। इसके अलावा सलमान खान ने निमृत कौर से बात की, जिसके बाद अभिनेत्री इमोशनल हो गईं।

विज्ञापन


दरअसल, मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान खान सभी घरवालों से सवाल करते हैं कि क्या शो में निमृत की अपनी कोई पहचान नहीं है? इस पर कुछ घरवालों ने सहमति जताई, तो कुछ असहमत दिखे। इसके बाद निमृत सलमान खान से बात करते हुए इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं, सर मैं कुछ ऐसे दौर से गुजरी हूं कि मेरे लिए अब मुश्किल हो रहा है। इतना कहने के साथ ही निमृत रोने लग जाती हैं, जिस पर सलमान खान उन्हें पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़नी की सलाह देते हैं।
Vijayanand Trailer: इस ‘गरीब’ के अब देश में सबसे ज्यादा ट्रक, दिल छू लेने वाली कहानी पर कन्नड़ की पहली बायोपिक
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि निमृत ‘छोटी सरदारनी’ में काम करने के दौरान मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रही थीं। ऐसे में ही उन्होंने शो से ब्रेक लिया था। उन्हें दवाओं का सहारा भी लेना पड़ा था, जिन्हें अब वह छोड़ चुकी हैं। अभिनेत्री ने बिग बॉस से इस बारे में बात की थी और उनकी मां ने भी एक इंटरव्यू के दौरान निमृत की स्थिति से अवगत कराया था। निमृत की मां ने कहा कि निमृत स्टॉन्ग थीं और इन दिक्कतों के बाद भी वह कभी रुकी नहीं। 

Drishyam 2: 'दृश्यम' से पहले इन फिल्मों के सीक्वल भी रहे हिट, पढ़िए 10 सुपरहिट सीक्वल फिल्मों का लेखा जोखा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें