शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी
- फोटो : social media
प्रोमो में दिखा शालीन-प्रियंका का सफर
12 फरवरी को 'बिग बॉस 16' का फिनाले होने वाला है, जिसे सबसे चहेते यानी भाईजान सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। ऐसे में फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स को फैंस से रूबरू कराने के साथ-साथ 'बिग बॉस' के मेकर्स उन्हें शो में उनका पूरा फर याद दिला रहे हैं। दरअसल, 'बिग बॉस 16' के दो नए प्रोमो सामने आए हैं, जिनमें प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट की जर्नी को दिखाया जाता है। दोनों ही कंटेस्टेंट बीबी हाउस में बिताए अपने पलों को स्क्रीन पर चलता देख काफी इमोशनल हो जाते हैं। इसके साथ ही 'बिग बॉस' प्रियंका और शालीन के बारे में अपनी राय भी रखते हैं।
Kartik Aaryan-Sara Ali Khan: ब्रेकअप के बाद उदयपुर में फिर साथ नजर आए कार्तिक और सारा, वायरल हो रहीं तस्वीरें
'बिग बॉस 16' से जुड़ा प्रियंका का अटूट कनेक्शन
सामने आए प्रोमो में 'बिग बॉस' प्रियंका चाहर चौधरी की जमकर तारीफ करते दिखाई देते हैं। तारीफ के साथ ही वह अभिनेत्री को लीडर के खिताब से भी नवाजते हैं। प्रोमो में बिग बॉस को कहते सुना जा सकता है कि, 'प्रियंका आपकी आवाज भले ही घरवालों को पसंद ना आई हो, लेकिन लोगों के दिलों तक जरूर पहुंची है। प्रियंका, घर में आईं तो थीं अपने दोस्त के साथ, लेकिन उस दोस्त के साथ होने के बावजूद भी अक्सर इस घर में बिल्कुल अकेले पड़ गईं। डंके की चोट पर सबके सामने, सबके मुंह पर बोलने के लिए बहुत हिम्मत, बहुत आत्मविश्वास लगता है प्रियंका। जब-जब बिग बॉस सीजन 16 का नाम लिया जाएगा तो आपकी आवाज भी लोगों के जेहन में जरूर आएगी।'
नहीं थम रहे थे शालीन के आंसू
प्रियंका के अलावा शालीन भनोट के सफर को भी दिखाया गया। शालीन भनोट अपनी इस जर्नी को देख अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। प्रोमो में वह रोते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अगले ही पल वह खुशी से नाचते भी नजर आ रहे हैं। 'ये मैं हूं। ये मैं हूं।' फिर शालीन खुशी के मारे उछल पड़ते हैं और बिग बॉस से कहते हैं, 'सर मैं पहुंच गया यहां पर सर।' फिर बिग बॉस बोलते हैं, 'तुम कभी ऑफ द ग्रिड नहीं थे।' गौरतलब है, बिग बॉस 16 के फाइनल में शालीन भनोट, प्रियंका चौधरी, एमसी स्टैन, शिव ठाकरे और अर्चना गौतम पहुंची हैं।