कृष्णा अभिषेक ने बिग बॉस के घर में पुष्पा बनकर एंट्री मारी, जो एक बुजुर्ग महिला का किरदार है। कृष्णा पूछते हैं कि घर में निमृत, साजिद खान और अब्बू, ये लोग कहां हैं? इस पर बिग बॉस उन्हें बताते हैं कि वो घर छोड़ कर जा चुके हैं। फिर, कृष्णा अभिषेक बिग बॉस से पूछते हैं कि इन लोगों में से विनर कौन है? इस पर उन्हें जवाब मिलता है कि यह जनता तय करेगी। फिर, कृष्णा अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं कि जब सब जनता ही डिसाइड करेगी तो तू बीच में क्यों आ जाता है।
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने मालदीव ट्रिप से साझा कीं खास तस्वीरें, ऐश्वर्या को बताया- सबसे खूबसूरत
कृष्णा अभिषेक ने घर में एंट्री लेकर घरवालों के साथ खूब मजाक मस्ती की। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों का मजाक भी उड़ाया। उन्होंने मजाक में एमसी स्टेन की खिल्ली उड़ाई और दर्शकों का लेटर सुनाते हुए पूछा कि वह अकेले खेल कब खेलेंगे। शो के दौरान कृष्णा अभिषेक ने शालीन भनोट के साथ खूब मजाक मस्ती की। उन्होंने शालीन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि टीना इन के करीब आईं, वह खत्म। सुंबुल इनके करीब आईं, वह खत्म। हाल फिलहाल में निमृत भी थोड़ा करीब आई थीं, वह भी खत्म। इसके बाद प्रियंका चिल्लाते हुए कहती हैं कि हमारा खत्म अब से।
Sidharth Kiara Wedding Pics: एक-दूजे में डूबे नजर आए सिड-कियारा, तस्वीरें देख आपको भी हो जाएगी मोहब्बत
कृष्णा अभिषेक ने प्रियंका से भी खूब मजाक मस्ती की। कृष्णा ने प्रियंका से ग्लोबल वार्मिंग को लेकर सवाल किया। उन्होंने प्रियंका पर निशाना साधते हुए कहा कि गांव में लोग एक दूसरे के गड्ढे में घुसते हैं। यह पहली हैं, जो हर किसी के मुद्दे में घुस जाती हैं। फिर, कृष्णा अभिषेक ने शिव पर कमेंट किया और कहा कि मंडली का नेता...ग्रुप ही नहीं है तो मुखिया किस बात का? तेरा तो मुखिया ही कट गया। इस पर सभी घरवाले पेट पकड़ पकड़ कर हंसने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
Rakhi Sawant: आदिल की बेवफाई से सदमे में राखी सावंत, बात करते हुए अचानक हुईं बेहोश