फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: निमृत और साजिद खान की दोस्ती में आई दरार, राशन के लिए ठेला लूटते दिखे घरवाले

Thu, 15 Dec 2022 01:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ताजा एपिसोड में घरवाले राशन के लिए ठेले को लूटते नजर आए। इस दौरान ऑर्डर देने में सौंदर्या से गलती हो गई जिसकी वजह से उन्हें दंड भी मिला।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 के घर में कब किसका अलग रूप देखने को मिल जाए इसकी गारंटी कोई नहीं ले सकता। ताजा एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। शो की शुरुआत में साजिद खान काफी गुस्से में नजर आए। निमृत से बातचीत के दौरान वह काफी ज्यादा नाराज दिखे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वह अब चौथे गियर में आ चुके हैं। 
विज्ञापन

Stephen Boss: हॉलीवुड के मशहूर एक्टर स्टीफन बॉस ने की आत्महत्या, होटल के कमरे में मिला शव
 

दूसरी ओर टीना और शालीन के बीच अब तक दोस्ती नहीं हो सकी है। एपिसोड में एक बार फिर दोनों ने एक दूसरे से बात करते-करते झगड़ने लगे। इस दौरान टीना ने गुस्से में आकर वॉकआउट कर दिया। टीना शालीन को कहती दिखीं कि अब हमारे बीच ट्रांसपेरेंसी नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज तक उनके जितने भी बॉयफ्रेंड रहे हैं वो उन्हें अभी भी कॉल करते हैं। इस बात पर शालीन भड़क उठे और औकात की बात करने लगे।
Strange World: डिज्नी हॉटस्टार का दर्शकों को खास गिफ्ट, इस तारीख से ओटीटी पर देखी जा सकेगी स्ट्रेंज वर्ल्ड
 

शो में आगे साजिद स्टैन और शिव से बात करते नजर आए। इस बातचीत में निमृत के लिए उनकी नाराजगी साफ नजर आई। शिव और साजिद बात करते दिखे कि निमृत अच्छा खेल रही है। इस बातचीत के दौरान साजिद ने कहा कि यह बात उससे मत बोलना लेकिन है तो वो भी डेली सोप। 
Amrapali Dubey: अयोध्या में आम्रपाली दुबे ने लगाए जबरदस्त ठुमके, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
विज्ञापन

ताजा एपिसोड में घरवाले राशन के लिए ठेले को लूटते नजर आए। इस दौरान सौंदर्या को ऑर्डर देने में गलती हो गई जिसकी वजह से उन्हें उठक बैठक करनी पड़ी। शो मे आगे साजिद और स्टैन इस तरह से खाना लेने से इनकार कर दिया। स्टैन ने कहा कि वह भूखे रह लेंगे। वहीं, साजिद ने अब्दु के लिए इस गेम को अनफेयर बताया। कुछ समय बाद बिग बॉस ने सभी सदस्यों को एक बार फिर इकट्ठा होने के लिए कहा और अब्दु से पूछा कि आपको इस गेम में मजा आया? इस अब्दु ने बिग बॉस को हां में जवाब दिया। इसके बाद साजिद अब्दु से सवाल पूछते दिखे कि आपने ऐसा क्यों कहा कि आपको मजा आया।
Vivek Oberoi: सुशांत... डिप्रेशन... विवेक ओबेरॉय ने यूं बयां किया दर्द, ऐश्वर्या से अफेयर पर कह दी ऐसी बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें