फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: घर की कैप्टन सौंदर्या शर्मा को मिला विशेषाधिकार, इस बार ये चार सदस्य हुए नॉमिनेट

Wed, 14 Dec 2022 01:12 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिग बॉस 16 के घर में हर रोज लोगों के नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैे। ताजा एपिसोड में भी घरवालों के बीच जमकर घमासान देखने को मिला। हमेशा शांत नजर आने वाली सुंबुल तौकीर खान का नए एपिसोड में अलग ही रूप देखने को मिला। सबसे पहले सुंबुल की भिड़ंत अर्चना गौतम और प्रियंका से किचन में हो गई। दरअसल, कैप्टंसी मिलने के बाद  सुंबुल अर्चना को मनमानी न करने के लिए समझती नजर आईं, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

विज्ञापन

Anees Bazmee: वरुण धवन बनेंगे '5 मिनट का सुपरहीरो'... निर्देशक अनीस बज्मी ने बताई सच्चाई

शो में आज घर के सदस्यों को एक दूसरे को नॉमिनेट भी करना था, जिसके लिए बिग बॉस ने सभी को नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक टास्क दिया। बिग बॉस घरवालों को बताया कि घर के तीनों कैप्टन में से कोई एक जो भी इस बजर को सबसे पहले दबाएगा उसे एक विशेषाधिकार मिल जाएगा। इसके कुछ समय के बाद सौंदर्या यह बजर बजाने में कामयाब हो गईं। 
Janhvi Kapoor: ओरहान अवात्रामणि संग इवेंट में पहुंचीं जान्हवी कपूर, यूजर्स ने किया ट्रोल
विज्ञापन

टास्क के दौरान बिग बॉस ने बताया कि सौंदर्या, विकास और श्रीजिता इस बार सेफ हैं। इस दौरान सुंबुल शालीन को पलटू और कान का कच्चा बताती दिखीं। टास्क के आगे निमृत नॉमिनेट हो गईं, लेकिन सौंदर्या उन्हें अपने विशेषाधिकार से बचा लिया। इसके बाद अंकित के लिए साजिद, शिव समेत कुल 6 लोगों ने बजर दबाया, जिससे वह नॉमिनेट हो गए। हालांकि सौंदर्या ने उन्हें भी बचा लिया। टास्क खत्म होने तक शिव, टीना, शालीन और साजिद नॉमिनेट हो गए। अब देखना यह होगा कि इस बार वीकएंड के वॉर में कौन सा सदस्य घर से बाहर होता है।
Nawazuddin Siddiqui: ऐन मौके पर नवाज ने आयोजकों को दिया गच्चा, यशपाल बोले, ‘लोग अपना वक्त भूल जाते हैं’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें