फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: घर में गोल्डन गाइज की एंट्री, बिग बॉस ने दिया घरवालों को फिर से 25 लाख कमाने का मौका

Wed, 30 Nov 2022 12:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस शो को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने घर में गोल्डन गाइज यानी सनी और बंटी की एंट्री कराई है। दोनों अगले सात दिनों तक घर के अंदर रहेंगे और घरवालों को 25 लाख रुपये की प्राइज मनी दोबारा हासिल करने का मौका देंगे।
विज्ञापन
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस का 16वां सीजन हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। शो में कई लोगों के बीच रिश्ते बिगड़ते दिख रहे हैं तो कई नए रिश्ते बनते भी नजर आ रहे हैं। इस बीच शो के ताजा एपिसोड में कई मजेदार चीजें देखने को मिलीं।  नए एपिसोड में अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच मनमुटाव देखने को मिला। वहीं अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच रोटी को लेकर भी बहस देखने को मिली। इसके अलावा घर में काम को लेकर नई कैप्टन निमृत आहलूवालिया और अर्चना के बीच तकरार भी नजर आई।

विज्ञापन

Bappi Lahiri: बप्पी लाहिड़ी के नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया कवर और डाक टिकट का एलान, भावुक हुआ परिवार

हालांकि पूरे एपिसोड में चर्चा का केंद्र गोल्डन गाइज रहे। दरअसल, बिग बॉस शो को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने घर में गोल्डन गाइज यानी सनी और बंटी की एंट्री कराई है। दोनों अगले सात दिनों तक घर के अंदर रहेंगे और घरवालों को 25 लाख रुपये की प्राइज मनी दोबारा हासिल करने का मौका देंगे। ताजा एपिसोड में इसको लेकर बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि एक्टिवी एरिया को एक सेफ के रूप में तब्दील कर दिया गया है। जहां 25 लाख की प्राइज मनी को सोने के सिक्कों के पहाड़ों में परिवर्तित कर दिया गया है। बिग बॉस ने बताया कि इसके प्राइज मनी को दोबारा हासिल करने के लिए घरवालों को उनके द्वारा समय-समय पर दिए गए टास्क पूरे करने होंगे। टास्क पूरे होने पर पासकोड दिया जाएगा जिससे वह इस सेफ को खोल सकते हैं। 
Allu Arjun: पुष्पा के प्रमोशन से पहले रूस के लिए रवाना हुए अल्लू अर्जुन, फिल्म का रूसी ट्रेलर भी आया सामने
विज्ञापन

शो के दौरान बिग बॉस पहला टास्क साजिद को देते हैं। साजिद को कन्फेशन रूप में बुलाकर बताया जाता है कि उन्हें खाना बनाना है। साथ ही उन्हें यह भी बताया जाता है कि खाना पसंद आने पर उन्हें एक कोड दिया जाएगा। बिग बॉस साजिद को बताते हैं कि टास्क के दौरान अर्चना दूर से उनकी मदद कर सकती हैं। इसके बाद साजिद एक स्पेशल डिश बनाते हैं। बिग बॉस सनी और बंटी से डिश को टेस्ट करने के लिए कहते हैं। दोनों साजिद का बनाया खाना चखते हैं और डिश की तारीफ करते हैं। इसके बाद वे साजिद को एक नंबर देते हैं। उन्हें पांच नंबर मिलता है। इस नंबर को वह एक्टिविटी एरिया में लगा देते हैं।
Rhea Chakraborty: स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, इस वजह से हो गईं ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें