फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shiv Thakare: कई सेलेब्स को अपने खेल के दम पर छोड़ा पीछे, जानें कौन हैं बिग बॉस 16 के फाइनलिस्ट शिव ठाकरे

Sun, 12 Feb 2023 09:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस हिंदी में आने से पहले वह बिग बॉस मराठी में अपने झंडे गाड़ चुके हैं। इस शो के सीजन दो के वह विनर रह चुके हैं।
विज्ञापन
शिव ठाकरे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 हफ्तों के घमासान के बाद बिग बॉस सीजन 16 के विजेता चुनने की घड़ी रविवार (12 फरवरी) को आ गई। सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़कर बिग बॉस में एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रहे। अपने मजबूत खेल के दम पर शिव ठाकरे ने कई दिग्गज सेलेब्स को पीछे छोड़कर यहां तक पहुंचे। आज हम आपको शिव ठाकरे से जुड़ी खास बातें बताने जा रहा हैं। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Pran: हिंदी फिल्मों के सबसे खतरनाक खलनायक थे प्राण, इस 'विलेन' से दुनिया ने किया प्यार
महाराष्ट्र के रहने वाले शिव ठाकरे एक मराठी अभिनेता और कोरियोग्राफर हैं। उनका जन्म अमरावती में साल 1989 में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अमरावती से ही की है। यहां से पढ़ाई के बाद इंजीनियरिंग करने के लिए उन्होंने नागपुर का रुख किया। टीवी पर वह पहली बार वह एमटीवी रोडीज राइजिंग में नजर आए। यहीं से छोटे पर्दे पर उनकी यात्रा की रफ्तार तेज हो गई। इस शो में वह रणविजय की टीम में थे और सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रहे थे। भले ही वह यह शो न जीत सके हो, लेकिन उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant-Adil Durrani: राखी के पति आदिल पर ईरानी स्टूडेंट ने लगाया रेप का आरोप, मैसूर में दर्ज हुई FIR
बिग बॉस हिंदी में आने से पहले वह बिग बॉस मराठी में अपने झंडे गाड़ चुके हैं। इस शो के सीजन दो के वह विनर रह चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान शिव अपनी एक्टिंग च्वाइस के बारे में भी खुलासा कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि वह विलेन और नकारात्मक भूमिका निभाना चाहते हैं। बता दें कि बिग बॉस 16 में शिव को लोगों का खेल काफी पसंद आया था। अपने खेलने के तरीके की वजह से वह दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें