इसके तुरंत बाद बिग बॉस ने विकास मानकतला और सौंदर्या शर्मा को घर का नया कप्तान नियुक्त कर दिया, साथ ही उन्होंने घरवालों को तीसरा कैप्टन बनने का मौका भी दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कंटेस्टेंट्स को एक टास्क पूरा करना होगा। जो भी इस गेम में आखिर तक बचेगा वह घर का तीसरा कैप्टन होगा। इसके बाद बिग बॉस ने बताया कि गार्डन एरिया को ऑफिस में तब्दील कर दिया गया है, जिसके बॉस विकास और सौंदर्या हैं। वहीं बाकी घरवाले इस ऑफिस के कर्मचारी हैं।
Avatar 2 BO Collection: 150 करोड़ के करीब पहुंची 'अवतार 2', मंडे टेस्ट में ऐसा रहा फिल्म का हाल
बिग बॉस ने आगे बताया कि सभी को बारी-बारी से विकास और सौंदर्या को फोन करके दूसरे सदस्यों की दावेदारी खत्म करने की कोशिश करनी होगी। पांचवें यानी आखिरी राउंड तक जो भी दावेदार बचेगा वो घर का नया कप्तान चुना जाएगा। बिग बॉस की इस घोषणा के बाद यह गेम शुरू हो गया। सभी ने एक दूसरे का पत्ता साफ करने की कोशिश की। इसके बाद एक-एक करके सभी सदस्य फायर होते चले गए। हालांकि फैसला लेने में ज्यादा समय लगाने के चलते विकास को बिग बॉस ने बर्खास्त कर दिया गया। पांचवें राउंड में सौंदर्या ने साजिद को फायर कर दिया, जिसके बाद सौंदर्या, श्रीजिता के साथ एमसी स्टैन घर के नए कैप्टन बन गए।
Mohit Rania: अपनी पत्नी से अलग हुए ‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित? सोशल मीडिया से डिलीट की शादी कीं तस्वीरें