फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: ये हसीना है सलमान खान के शो की विनर, रश्मि देसाई ने किया दावा

Sun, 14 Nov 2021 06:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 इन दिनों सुर्खियों में बना है। शो में रोजाना मेकर्स कई टर्न और ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं ताकि सलमान खान का ये रियलिटी शो फैंस बीच चर्चाओं में बना रहे। ऐसा हो भी रहा है। दर्शक लगातार घर में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स पर अपनी राय रख रहे हैं तो दूसरी तरफ बिग बॉस को काफी करीबी से फॉलो करने वाले सितारे भी कंटेस्टेंट्स की गेम पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रही रश्मि देसाई भी इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के खेल पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, अब रश्मि देसाई ने बिग बॉस सीजन 15 के असली विनर का नाम घोषित किया है।

विज्ञापन

रश्मि देसाई, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रश्मि देसाई ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने चहेते कंटेस्टेंट का नाम बताया। इसके साथ ही रश्मि देसाई ने दावा किया है कि वही कंटेस्टेंट बिग बॉस 15 का असली विनर है। रश्मि देसाई ने अपने ट्वीट में तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस 15 का विनर बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने राजीव अदातिया को सपोर्ट करने पर तेजस्वी प्रकाश की तारीफ भी की है।

रश्मि देसाई - फोटो : instagram/imrashamidesai
रश्मि देसाई ने लिखा, ‘तुम्हें कोई समझे या ना समझे तेजस्वी फिर भी प्यार से सम्मान के साथ तुम अपने पॉइंट्स रखना नहीं भूलती हो और सामने वाले व्यक्ति को अपने विचार बता देती हो। माय लव तुम पहले ही शो की विनर बन चुकी हो। राजीव का जिस तरह से तुमने समर्थन किया है वो काबिल-ए-तारीफ है।’ कुछ समय पहले वीकेंड का वार में भी रश्मि देसाई शामिल हुई थीं। इस दौरान भी रश्मि ने तेजस्वी के खेल की जमकर तारीफ की थी।
 
 
विज्ञापन

करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में तेजस्वी प्रकाश मजबूत कंटेस्टेंट हैं। फैंस द्वारा उनके खेल को काफी पसंद किया जा रहा है। तेजस्वी घर में चल रहे हर मुद्दे पर बोलती हैं, जिस वजह से सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा, बिग बॉस 15 में तेजस्वी और करण कुंद्रा का स्पेशल बॉन्ड सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों को साथ में फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पॉपुलैरिटी के बीच अब तेजस्वी बिग बॉस की विनर बन पाती हैं या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें