फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Who is Umar Riaz: डॉक्टर से मॉडल बने उमर रियाज, आसिम का भाई होने के कारण लग रहा नेपोटिज्म का ठप्पा

Sun, 03 Oct 2021 12:43 AM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उमर रियाज - फोटो : Instagram/@umarriazz91
पेशे से वह डॉक्टर हैं, लेकिन उनका लुक सोशल मीडिया पर छाया रहता है। फिटनेस के मामले में वह किसी मॉडल से कम नहीं हैं और अब बिग बॉस 15 के घर में अपना दमखम दिखाएंगे। दरअसल, बात हो रही है उमर रियाज की, जो बिग बॉस 13 के रनर अप आसिम रियाज के भाई हैं। इसके चलते उन पर नेपोटिज्म का ठप्पा भी लग रहा है। हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि भाई के अनुभव का फायदा उमर रियाज को जरूर मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 4
उमर रियाज - फोटो : Instagram/@umarriazz91
आसिम-सलमान संग प्रोमो में दिखे थे रियाज
बता दें कि आज यानी दो अक्तूबर से बिग बॉस के 15वें सीजन की शुरुआत हो रही है। इस रिएलिटी शो के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग हो चुकी है, जिसके प्रोमो भी सामने आ चुके हैं। ऐसे ही एक प्रोमो में सलमान खान और आसिम रियाज के साथ उमर रियाज नजर आए थे। दरअसल, आसिम अपने भाई उमर को बिग बॉस के घर में छोड़ने गए थे। उस दौरान सलमान खान ने आसिम रियाज की खिंचाई भी की थी। 
विज्ञापन

3 of 4
उमर रियाज - फोटो : Instagram/@umarriazz91
पेशे से डॉक्टर, दिल से एक्टर
जम्मू-कश्मीर में जन्मे उमर रियाज पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने साल 2018 में एमबीबीएस कंप्लीट किया था। इसके बाद बतौर जूनियर डॉक्टर प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। हालांकि, वह एक्टिंग की फील्ड में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं। वह अपने भाई आसिम की तरह मॉडल भी हैं। इसके अलावा कुछ वीडियो में अभिनय भी कर चुके हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग भी है। बता दें कि उमर अपनी फिटनेस का भी काफी ध्यान रखते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
उमर रियाज - फोटो : Instagram/@umarriazz91
आसिम का अनुभव आएगा उमर के काम?
बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर का प्रोमो वायरल होने के बाद उमर रियाज आलोचकों के निशाने पर भी आ चुके हैं। दरअसल, आसिम का भाई होने के चलते उन पर नेपोटिज्म का ठप्पा लगाया जा रहा है। माना यह भी जा रहा है कि आसिम की वजह से उमर को अंदाजा हो गया होगा कि बिग बॉस के घर में किस तरह रहना है। बता दें कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले उमर रियाज अपनी पर्सनल लाइफ को काफी छिपाकर रखते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह एक टेलीविजन अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं। उनका नाम सोनल बताया जाता है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें