सलमान ने आसिम से पूछा- 'क्या शहनाज ने आपको और सिद्धार्थ को एक दूसरे से अलग किया है? इसके बाद भाऊ से पूछते हैं कि क्या इस शो के होस्ट का नाम सलमान खान है? दोनों ही जवाब हां में देते हैं और शहनाज सीढ़ियों से नीचे उतरती हैं। शहनाज को ऐसा करते देख सभी हंसने लगते हैं। इसके बाद आसिम, विशाल और भाऊ की बारी आती है। जहां एक ओर यह प्रोमो वीडियो घरवालों को हंसाएगा तो वहीं दूसरे वीडियो से साफ है कि घर में बवाल होना तय है।
इस वीडियो में 'पति पत्नी और वो' फिल्म के सितारे अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर बिग बॉस के घर के अंदर दिखाई दे रहे हैं। यह तीनों बारी-बारी से कंटेस्टेंट्स को बुलाएंगे और सवाल पूछेंगे। दो लोगों की सहमति पर कंटेस्टेंट के मुंह पर काली लगाई जाएगी। वीडियो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ और आसिम के साथ शहनाज भी नजर आ रही हैं। कार्तिक इन तीनों से सवाल पूछते हैं कि 'आप में से कौन है जो गद्दार साबित हो सकता है?' आसिम शहनाज का नाम लेते हैं और सिद्धार्थ सहमति जताते हैं। इसके बाद दोनों शहनाज का मुंह कालिख वाले बाउल में डुबो देते हैं।
इसके बाद ये सितारे भाऊ,विशाल और आरती सिंह को बुलाते हैं। अनन्या पूछती हैं कि 'आप में से कौन है जिसने नकाब पहन रखा है? विशाल भाऊ का नाम लेते हैं और उनका चेहरा कालिख वाले बाउल में डुबो देते हैं। आखिर में रश्मि, शेफाली और हिमांशी को बुलाया जाता है। भूमि पूछती हैं कि आप में से किसका शो में योगदान कम है? दोनों रश्मि का नाम लेती हैं। यह सुनते ही रश्मि रोने लगती हैं। इसके बाद सिद्धार्थ कहते हुए दिखाई दिए कि रोना इनका रोज होता है।
यह भी पढ़ें-
BB13: 'वीकेंड का वार' में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा में से कौन होगा बाहर? सलमान से पहले जानें