फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात 'बिग बॉस' में होंगे अजीब तमाशे

Thu, 03 Oct 2013 02:14 PM IST
अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
'बिग बॉस' में इस रात तबादले का ट्विस्ट सबको चौंका देगा। कुछ के नए गेटअप भी लुभाने वाले हैं।
विज्ञापन


'बिग बॉस' का ये हफ्ता बड़ा सरप्राइज लेकर आएगा। जब तबादलों के ट्विस्ट पर से 'बिग बॉस' पर्दा हटाएंगे। जब पर्दा हटाया जाएगा तो निश्चय ही प्रतियोगियों के साथ-साथ दर्शक भी चौंक जाएंगे।

तबादला प्रक्रिया के तहत 'बिग बॉस' जहन्नुम साइड से काम्या और कुशाल को बुलाएंगे और अपने घर के सदस्यों में से सबसे काबिल और कमजोर सदस्य को चुनने को कहेंगे।
विज्ञापन


अन्य सदस्यों से मंत्रणा के बाद अपूर्व को सबसे काबिल और एली को सबसे कमजोर सदस्य चुना जाएगा। इसी प्रकार जन्नतवासी शिल्पा को सबसे काबिल और आसिफ को सबसे कमजोर सदस्य चुन लेंगे।
विज्ञापन


लेकिन सरप्राइज तक आएगा जब 'बिग बॉस' केवल शिल्पा और एली को छोड़कर बाकी सभी जहन्नुमवासियों को जन्नत और जन्नतवासियों को जहन्नुम में ट्रांसफर कर देंगे।

इस ट्विस्ट से जहन्नुम वासी काफी खुश तो जन्नतवासी काफी दुखी हो जाएंगे। शिल्पा काफी खुश होंगी क्योंकि उनके पति एक बार फिर उनके साथ आ जाएंगे और वह जन्नत भी नहीं छोड़ेंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें