राजेश खन्ना की पूर्व प्रेमिका अनीता आडवाणी एक बार फिर से सार्वजनिक तौर पर रोईं हैं।
'बिग बॉस' में अनीता आडवानी ने अपनी और काका की निजी जिंदगी की कुछ मसलाों से पर्दा हटाया है। इस दौरान उन्होंने नाम न लेते हुए डिंपल एंड फैमिली को भी आड़े हाथों लिया।
राजेश खन्ना की याद करते हुए अनीता की आंखों में आंसू भी आ गए। अनीता ने शो में बताया कि जब तक राजेश जीवित रहे उन्होंने एक भी आंसू आंखों में नहीं आने दिया। लेकिन उनके जाने के बाद कुछ लोगों ने उनकी जिंदगी बहुत खराब कर दी।
काका की यादों को उनसे दूर कर दिया। उनको काका के घर से भी निकाल दिया। ये सारी बातें याद करते हुए अनीता काफी दुखी हो गई और उनकी आंखों से आंसू झलक उठे।
इससे पहले भी शो में अनीता राजेश खन्ना की यादें ताजा कर चुकी हैं लेकिन डिंपल के बारे में अभी तक प्रत्यक्ष या अप्रत्क्ष रूप से उन्होंने कुछ नहीं बोला था।