बिग बॉस के घर में पिछले दो दिनों से चोर पुलिस का टास्क करवाया जा रहा था। जिसमें एक ग्रुप पुलिस और एक ग्रुप चोर में बंटा हुआ था। इसमें चोर ग्रुप को पुलिस ग्रुप से बचते हुए चीजों को चुराना था।
इस खेल के बाद घर से सदस्यों ने खुद को काफी रिलेक्स भी महसूस किया था। अब बिग बॉस एक नए ट्विस्ट के तौर पर चोर गैंग को नया टास्ट देंगे।
जिसके तहत काम्या को बुलाकर वह कुछ क्यू कार्डस दो ट्रे के साथ देंगे जिस पर लिखा होगा रिटर्न एंड गिव अवे। इसके बाद चोर गैंग के दो सदस्यों को उन चीजों को लौटाना होगा जिसे उन्होंने चुराया था।
चोर गैंग गॉहर का फोटो फ्रेम और सफेद मग, अरमान की तौलिया, एली की लिप लॉस रिटर्न ट्रे में रख देंगे। गौहर इस बात से आहत हो जाएंगी कि कुछ प्वाइंट के चक्कर में उनकी भावनात्मक जुड़ाव वाली वस्तुओं को सैक्रीफाइज करने की नौबत आ गई।
वह अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाएंगी तनीषा, अरमान एंडी और ऐली से खफा होकर रोते हुए वह उनको इस सब का दोषी ठहराएंगी और लक्जरी बजट में भाग न लेने का ऐलान करेंगी।