फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉसः नामर्द कहने पर भड़के एजाज ये क्या कह बैठे?

Thu, 14 Nov 2013 03:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस शुरू होने से पहले दावा किया जा रहा था कि इस बार शो अश्लीलता या अभद्रता से दूर रखा जाएगा।
विज्ञापन


लेकिन जो कुछ भी इस बार के शो में दिखाया जा रहा है, जो कुछ भी कहा जा रहा है, वह पिछले सीजन से कहीं ज्यादा अश्लील, अभद्र और असभ्यता से भ्ारा है।

बुध्ावार रात जो कुछ भी दिखाया गया, उसने मर्यादा की सारी सीमाएं तोड़ दीं। एक महिला ने पुरुष को नामर्द बोला और पुरुष ने जवाब में कह डाला कि मौका देने पर वह दिखाएगा कि वह कितना मर्द है।

ऐसे वक्त, जब चारों ओर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता का दौर है, ऐसे में एक प्राइम टाइम स्लॉट में शो में ये सब परोसना कहां तक सही है?

वाकया था सोफिया और एजाज खान के बीच झगड़े का, झगड़ते-झगड़ते सोफिया, एजाज को नामर्द कह कर संबोधित करती हैं। इस पर एजाज भी चुप नहीं रहे और सोफिया से बोला कि क्या मैं तुम्हें दिखाऊं की मर्दानगी किसे कहते हैं?
विज्ञापन


बात यहीं नहीं रुकी। झगड़ा शांत होने के बाद बाथरूम में एक बार फिर सोफिया ने एजाज पर व्यंग्य कसा और बोला कि पता नहीं एक पत्नी कैसे इस नामर्द को झेलती होगी? हालांकि, इसके बाद एजाज चुप रहे।
विज्ञापन


फिर बाद में यही सारी बातें खुलेआम शेयर की गईं। इसमें प्रतियोगियों ने स्त्री-पुरुष की गरिमाओं को ताक पर रखकर बढ़-चढ़ कर चटखारे लिए।

इसके बाद शुरू हुआ बेहद ही दोयम दर्जे की बातों का दौर, जिसमें एंडी ने संग्राम की हंसी बनाते हुए उनके पीठ पीछे बेहद घ्ाटिया बातें कहीं, जिसमें बाकी सदस्यों ने भी सहयोग किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें