फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 14 जीतकर लौंटी रुबीना दिलैक करेंगी दूसरी शादी, जानिए कौन होगा पति

Tue, 23 Feb 2021 08:12 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Rubina Dilaik - फोटो : Instagram

रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी अपनी पार्टी को लेकर तो कभी बयानों को लेकर। अब रुबीना ने कहा है कि उनकी दूसरी शादी निश्चित रूप से होगी। चौंकिए मत, क्योंकि ये शादी किसी और से नहीं बल्कि अभिनव शुक्ला से ही होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @ashukla09
‘छोटी बहू’ खिताब जीतकर घर लौटी हैं। इसके बाद से सभी रुबीना को खूब बधाइयां दे रहे हैं और आवभगत में लगे हैं। लेकिन इन सबके बीच जो गौर करने वाली बात है वो ये है कि रुबीना के उनके पति के साथ रिश्ते एक बार फिर से पटरी पर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Rubina Dilaik
आपको याद होगा कि रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बिग बॉस 14 में जाने का मूल उद्देश्य क्या था। दोनों ने शो के पहले और शो के दौरान भी इस बात का खुलासा किया था। ये दोनों तलाक लेने वाले थे। लेकिन कानून के अनुसार इन्हें 6 महीने का समय तलाक से पहले साथ गुजारना था ताकि तलाक रोकने की गुंजाइश बनी रहे। इसलिए दोनों साथ समय गुजारने और एक दूसरे को जानने परखने के लिए बिग बॉस के घर चले आए।

4 of 6
rubina
रुबीना का कहना था कि उनका रिश्ता दम तोड़ रहा था। उसमें जान नहीं बची थी। तब दोनों ने बिग बॉस में जाने का फैसला किया और एक दूसरे को दूसरा मौका देने की कोशिश की। बिग बॉस के घर में 143 दिन के सफर में ही इन्हें समझ आ गया कि ये अलग नहीं हो रहे।
विज्ञापन

5 of 6
Rubina Dilaik
दरअसल रुबीना ने कुबूला था कि मैंने बिग बॉस में आकर सीखा है कि मतभेद और दो अलग विचारों वाले लोग होने के बाद भी साथ कैसे रहा जा सकता है। इस शो ने मेरे रिश्ते को एक नई जिंदगी दी है और अब हम तलाक लेने का फैसला वापस ले रहे हैं। हमने साथ रहने का निर्णय कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Rubina Dhiliak and Abhinav Shukla
अब जीतकर वापस आने के बाद रुबीना ने कहा है कि वे अपने पति अभिनव शुक्ला से दोबारा शादी करेंगी। दूसरी शादी निश्चित रूप से होगी। बता दें कि अभिनव ने विजेता पत्नी के लिए एक सरप्राइज पार्टी भी रखी थी, जिसका वीडियो सामने आया था। दोनों यहां भी साथ खुश नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें