फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 14 जीतने के बाद से रुबीना-अभिनव में बढ़ा प्यार, तस्वीरों में देखें कैसे मनाया जश्न

Tue, 23 Feb 2021 12:31 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik

बिग बॉस 14 की विजेता बनने के बाद रुबीना दिलैक की खुशी का ठिकाना नहीं है। पत्नी के बिग बॉस की ट्राफी घर लाने पर पति अभिनव शुक्ला भी फूले नहीं समा रहे हैं। इसी के साथ अभिनव और रुबीना के रिश्ते में भी मजबूती देखी जा रही है। दोनों एक दूसरे लिए अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। साथ ही ये एहसास दिला रहे हैं कि वे एक दूसरे लिए कितने खास हैं और उनके रिश्ते को एक नया जीवन मिला है। इसे देखते हुए अभिनव ने दोस्तों के साथ रुबीना के लिए एक सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रुबीना का केक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
रुबीना दिलैक विजेता बनकर घर लौटी हैं। ऐसे में सभी उनकी आवभगत में लगे हैं। इसी खुशी में अभिनव ने पार्टी रखी वो भी रुबीना को बिना बताए। रुबीना ने इसकी ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में दोनों पति पत्नी कैमरे के आगे पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं साज सज्जा भी काफी सुंदर दिख रही है। सुनहरे, सफेद और रोज गोल्ड कलर के बैलून लगाए गए हैं, जिनमें खास तरह के बैलून पर लिखा है- ‘बॉस एंड बॉस लेडी’।
विज्ञापन

3 of 6
दोस्तों संंग रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
अगली फोटो में रुबीना और अभिनव अपने बहुत सारे दोस्तों के साथ नजर आए। इनमें एक जाना पहचाना चेहरा तान्हाजी: द अनसंग वारियर के अभिनेता शरद केलकर भी दिखाई दिए। पोस्ट पर उन्होंने ने भी खूब सारा इमोजीज वाला कमेंट किया।

4 of 6
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik

रुबीना ने पार्टी की झलक साझा करे हुए एक वीडयो शेयर किया है, जिसमें वे कमरे में प्रवेश कर रही हैं जो उनके दोस्तों से भरा पड़ा है। रुबीना ने कैजुअल लुक वाली टी शर्ट और सफेद रंग का शॉर्ट्स पहन रखा है। इस दौरान अप्रत्याशित समारोह देखकर वे हैरान रह गईं और बोलीं- ‘बता तो देते’। इस दौरान उनके दोस्तों ने रुबीना की जीत का जश्न मनाया और उनके लिए खूब तालियां बजाईं। साथ ही केक भी काटा जो बिग बॉस की ट्रॉफी के आकार का था।

विज्ञापन

5 of 6
दोस्तों संंग रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना ने अपने फैंस को धन्यवाद बोलने के लिए इंस्टाग्राम लाइव किया। उन्होंने कहा ‘बहुत धन्यवाद। मुझे समझ नहीं आ रहा कैसे आपका शुक्रिया अदा करूं। यह एक जरूरी लाइव है जो खासकर मेरे फैंस के लिए है। बहुत शुक्रिया। आपके प्यार और सहयोग से मैं बिग बॉस सीजन 14 की विजेता बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोस्तों संग रुबीना दिलैक - फोटो : Insatagram- @rubinadilaik
बता दें कि बिग बॉस के घर में 143 दिन बिताने के बाद रुबीना दिलैक ने अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी राहुल वैद्य को हराकर ट्रॉफी जीती। प्रतिभागियों में 5 फानलिस्ट राखी सावंत, निक्की तंबोली और अली गोनी भी थे। वहीं उनके पति अभिनव शुक्ला भी बिग बॉस 14 का हिस्सा थे जो पहले ही घर से बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें