करण कुंद्रा, अनुषा दांडेकर
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि अनुषा दांडेकर अभिनेता करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा पर तंज कसा था। उन्होंने करण पर तंज कसते हुए सच और झूठ के बारे में बात की थी। अनुषा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने पूरी सच्चाई के बारे में लिखा। दरअसल, अनुषा दांडेकर ने सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स द्वारा लिखा एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने लिखा, बड़े होने की मजेदार बात यह है कि आपकी आंखो की रोशनी कमजोर होने लगती है, लेकिन लोगों के माध्याम से देखने की आपकी क्षमता काफी बेहतर हो जाती है। इसी के साथ अनुषा दांडेकर ने अपनी फीलिंग्स भी व्यक्त की।