भारत के टीवी को एक नया रंग देने वाला अनिल कपूर का शो '24' एक बार फिर छोटे पर्दे पर दस्तक देने वाला है। '24' अमेरिका में इसी नाम से आई टीवी सीराज का भारतीय रूप है। इससे पहले शो अक्टूबर 2013 से दिसंबर 2013 तक प्रसारित हुआ था। रोने-धोने और सास-बहू सीरीयल से थ्रिलर की दुनिया की सैर कराने के लिए अनिल कपूर एक बार फिर से अपने शो को लेकर तैयार हैं। उन्होने शो के दूसरे सीजन के जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।
टेलिविजन शो '24' से छोटे पर्दे पर कदम रखने वाले अभिनेता अनिल कपूर ने कहा कि ये शो इससे जुड़े सभी लोगों के लिए जीवन को बदल देने वाला अनुभव है। अनिल ने कहा कि पिछले शो के मुकाबले उन्हे इस शो और टीवी के बारे में ज्यादजा अनुभव हो गया है, इसलिए वो इस बार पहले से बेहतर करने जा रहे हैं।
डीएनए की खबर के मुताबिक, अनिल से जब पूछा गया कि इस शो में काम करने के बाद क्या अपराध की दुनिया के प्रति उनकी सोच में बदलाव आया है, तो उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसा शो है, जिसने इसके पहले संस्करण से जुड़े रहने वाले लोगों के जीवन को कहीं न कहीं बदला है।'