Rakshabandhan... Rasal Apne Bhai Ki Dhal
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक के सेट पर हिजाब में नजर आने वाली अभिनेत्री शीन दास ही हैं। शीन दास को इसके पहले धारावाहिकों ‘पिया अलबेला’ और ‘शादी के सियापे’ में देखा गया है। शीन दास बताती हैं, ‘शो में मेरी नई एंट्री हुई है इसे आप कैमियो कह सकते हैं। इसमें मैं बिजली नाम की नेगेटिव भूमिका निभा रही हूं। मेरी वजह से शिवा को बहुत बड़ी प्रॉब्लम से जूझना पड़ता है। उन्हें घर, गांव और देश बचाना है। यह बहुत ही डार्क, निर्दय, कोल्ड किरदार है। लुक टेस्ट के बाद मेरा सेलेक्शन हुआ और सेट पर हम काफी रिहर्सल भी करते हैं। बिजली को यह घर काफी सेफ लगा, इसलिए उसने यहां डेरा डाल दिया है ताकि आराम से प्लान रच सके।’