फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaika Arora: यो यो हनी सिंह संग मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा डांस, स्टेज का बढ़ गया पारा

Wed, 18 Dec 2024 05:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर के मंच पर मलाइका अरोड़ा ने ऐसा डांस किया है कि दर्शकों की आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। इस गाने में उनका साथ रैपर-सिंगर हनी सिंह ने भी दिया।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा को बॉलीवुड की डांस क्वीन कहा जाता है। उन्होंने कई हिट डांस नंबर बॉलीवुड फिल्मों में किए हैं। कई फिल्में तो उनके आइटम डांस के कारण ही जानी जाती हैं। इन दिनों वह इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर में नजर आ रही हैं, इस शो को वह जज कर रही हैं। इसमें उनके साथ कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और गीता कपूर भी बतौर जज नजर आ रहे हैं।

Mufasa The Lion King Voice Cast: शाहरुख खान की आवाज पाकर महका मुफासा, डिज्नी की फिल्म की ये है पूरी वॉयस कास्ट 
विज्ञापन

यो यो हनी सिंह बने गेस्ट जज 
सोनीटीवी ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया गया, जिसमें इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर के स्टेज पर मलाइका अरोड़ा और यो यो हनी सिंह नजर आ रहे हैं। हनी सिंह गेस्ट जज बनकर इस शो में आए हैं। मलाइका ने रेमो डिसूजा की फरमाइश अपने हिट आइटम नंबर ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ पर गजब का डांस किया। इस डांस को देखकर हनी सिंह भी स्टेज पर आ गए। 

मलाइका-हनी की जुगलबंदी
हनी सिंह ‘मुन्नी बदनाम हुई…’गाने को माइक पर गाने लगे और मलाइका इस पर और भी जबरदस्त डांस करने लगी। मलाइका ने रेड कलर का खूबसूरत गाउन पहना था, जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही थीं। इस पर उनका कमाल का डांस, डांसिंग रियालिटी शो को और भी खास बना रहा है। मलाइका और हनी सिंह के गाते और डांस करते हुए रेमो डिसूजा ने भी ज्वाइन किया। तीनों ने मिलकर इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर के स्टेज पर तहलका ही मचा दिया। 

विज्ञापन

फिल्मों में एक्टिंग भी करती हैं 
मलाइका अरोड़ा ने ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ के अलावा भी कई हिट डांस नंबर किए हैं। साथ ही वह फिल्मों में एक्टिंग भी करती हैं। इसके अलावा टीवी पर रियालिटी शो को होस्ट भी करती हैं। पिछले दिनों वह अर्जुन कपूर से अपने ब्रैकअप को लेकर भी चर्चा में रही हैं। यह दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन अब इनकी राहें जुदा हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें