फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohit Raina: तलाक की अफवाहों पर मोहित रैना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शादी की पहली सालगिरह मना रहा हूं

Tue, 20 Dec 2022 06:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मोहित और उनकी पत्नी अदिति एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करते हैं, जिसकी वजह से इन अफवाह को और अधिक हवा मिल गई। 
विज्ञापन
मोहित रैना, अदिति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवों के देव महादेव फेम मोहित रैना बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि मोहित की शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है। हालांकि अब एक्टर ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में एक मीडिया हाउस से बातचीत में मोहित ने स्पष्ट कर दिया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Vivaad Bollywood Ke: 'मैंने प्यार किया' कहने वाली सोमी क्यों बनीं सलमान की दुश्मन? प्यार से ललकार तक का किस्सा

उन्होंने कहा, "यह निराधार है। मैं वास्तव में नहीं जानता कि यह कहां से शुरू हुआ। इसे सबसे पहले एक न्यूज वेबसाइट ने चलाया था, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। जहां तक मेरी और अदिति की बात है, हम खुशी-खुशी शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं। मैं इस बारे में और बात करना चाहता हूं, लेकिन अभी हम हिमाचल प्रदेश में अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Urfi Javed: दुबई जाकर रिवीलिंग कपड़ों में घूम रहीं थीं उर्फी जावेद, पहुंच गई पुलिस और फिर...

बता दें कि मोहित और उनकी पत्नी अदिति एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करते हैं, जिसकी वजह से इन अफवाह को और अधिक हवा मिल गई। जब अभिनेता से एक दूसरे को फॉलो न करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि वह (अदिति) इंडस्ट्री से नहीं हैं और उन्हें इस तरह का अटेंशन पसंद नहीं है।'' साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी शादी की सारी तस्वीरें मौजूद हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra: प्रियंका ने बेटी मालती के लिए बनाया क्रिसमस को खास, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

गौरतलब है कि मोहित और अदिति ने अपनी शादी समारोह को काफी निजी रखा था। दोनों की शादी में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्तों ने शिरकत की थी। मोहित ने अपनी राजस्थानी शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर भी साझा की थीं। इन फोटोज के साथ रैन ने कैप्शन में लिखा था, “प्यार किसी भी बाधा को नहीं पहचानता, यह बाधाओं को पार करता है, बाड़ से छलांग लगाता है और ऊंची दीवारों को पार करते हुए अपनी मंजिल पाता है। इसी उम्मीद और माता-पिता के आशीर्वाद से हम अब दो नहीं बल्कि एक हो गए हैं। इस नए सफर में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। अदिति और मोहित।''

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें