अर्जित बोले- 'लोगों को जश्न मनाते देखना दुखद'
टीवी शो 'झनक' बंद होने की खबर पर कुछ नेटिजन जश्न मना रहे हैं। इस पर एक्टर अर्जित तनेजा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। अर्जित तनेजा ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है, 'कुछ लोगों 'झनक' के ऑफ एयर होने का जश्न मनाते देखना दुखद है। एक शो 150 से ज्यादा लोगों के लिए आजीविका का साधन देता है।
अर्जित बोले- 'कमजोरियों पर खुश न हों'
आगे लिखा है, 'मैं समझता हूं कि बतौर प्रशंसक ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनसे कोई संतुष्ट न हो, लेकिन कलाकार दिए गए कंटेंट के साथ अपना बेस्ट देते है। हालांकि, हम इसे नियंत्रित नहीं कर सकते। जीवन एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने के लिए है। कमजोरियों पर खुश न हों। शो खत्म नहीं हुआ है, सिर्फ टाइप स्लॉट शिफ्ट हो रहा है। कोई भी शो नेगेटिविटी का हकदार नहीं है।
Ashish Chanchlani: मिस्ट्री वुमन के साथ दिखे इंफ्लुएंसर आशीष चंचलानी, वायरल हुई तस्वीरें
कितने बजे प्रसारित होगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का पहला सीजन साल 2000 में शुरू हुआ था। यह करीब आठ साल तक चला। इस शो में स्मृति ईरानी ने तुलसी का रोल अदा किया और घर-घर में लोकप्रियता हासिल की। फिलहाल वे राजनीति में सक्रिय हैं। मगर, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' से स्मृति ईरानी भी पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इसका नया सीजन 29 जुलाई से टेलीकास्ट होगा। शो स्टार प्लस पर रात 10.30 बजे प्रसारित होगा। इस समय पर अभी 'झनक' प्रसारित होता है।