फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani: तुलसी विरानी के किरदार में स्मृति ईरानी की वापसी, जानिए कैसे शुरू हुआ था अभिनय का सफर?

Tue, 08 Jul 2025 05:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जल्द ही चर्चित टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का नया सीजन टेलीकास्ट होने वाला है। एक बार फिर से स्मृति ईरानी सीरियल में तुलसी विरानी का आइकॉनिक रोल निभाती नजर आएंगी। जानिए, 25 साल पहले स्मृति ईरानी कैसे बनी थीं टीवी की सबसे चर्चित बहू तुलसी? कैसे शुरू हुआ था उनका अभिनय का सफर? 

विज्ञापन
तुलसी विरानी के किरदार में स्मृति ईरानी की वापसी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 साल पहले ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल के जरिए स्मृति ईरानी घर-घर एक जाना-पहचाना नाम बन गईं। सीरियल में उनका निभाया तुलसी विरानी का किरदार, आज भी सबसे चर्चित टीवी की बहुओं की लिस्ट में शामिल है। एक बार फिर से स्मृति ईरानी, तुलसी विरानी का किरदार ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल में निभाती हुई नजर आएंगी। हाल ही में इस सीरियल के नए सीजन का प्रोमो भी रिलीज हुआ, जिसमें स्मृति ईरानी नजर आईं। जानिए, स्मृति ईरानी के एक्टिंग करियर से जुड़ी कुछ खास बातें। 

25 साल पहले ऐसे बनीं तुलसी विरानी 

विज्ञापन

स्मृति ईरानी एक मध्यवर्गीय परिवार से आती हैं। सबसे पहले स्मृति ईरानी ने मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में भाग लिया। वह मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में टॉप 10 तक पहुंचीं। इसके बाद सीरियल ‘बोलियां(1998)’ के जरिए अभिनय करियर की शुरुआत की। दो साल बाद यानी 2000 में स्मृति ईरानी को एकता कपूर ने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी विरानी के रोल में कास्ट किया। यह सीरियल लगभग 8 साल तक टीवी पर टेलीकास्ट हुआ। स्मृति ईरानी को दर्शक तुलसी के नाम से ही पहचानने लगे। वह टीवी की सबसे चर्चित एक्ट्रेस बन गईं। इस सीरियल के अलावा वह 2002 में सीरियल ‘रामायण’ में माता सीता के रोल में भी नजर आईं। 

एक्टर के बाद प्रोड्यूसर बनीं-राजनीति में रखा कदम 
अभिनय करियर में सफलता की ऊंचाइयां हासिल करने के बाद स्मृति ईरानी ने टीवी पर बतौर प्रोड्यूसर भी नई पारी शुरू की। साल 2006 में सीरियल ‘थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान’ को एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया। इसके अलावा 2007 में ‘विरुध’ टीवी सीरियल को प्रोड्यूस किया, इसमें वसुधा का रोल भी निभाया। इसके अलावा एक सीरियल ‘मेरे अपने’ भी प्रोड्यूस किया, जिसमें लीड रोल में विनोद खन्ना नजर आए थे। प्रोड्यूसर बनने के अलावा स्मृति ईरानी राजनीति में भी सक्रिय हुईं। इसके बाद वह टीवी से पूरी तरह से दूर हो गईं। आगे चलकर स्मृति ईरानी ने मानव संसाधन विकास मंत्री, भारत सरकार में कपड़ा मंत्री और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य किया। वह महिला और बाल विकास मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के लिए केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के पद पर रहीं।

ये खबर भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: जब मिहिर की मौत से टूटे टीआरपी के रिकॉर्ड, जानिए सीरियल से जुड़े चर्चित किस्से 

 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्मृति ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम
25 साल बाद तुलसी के रूप में वापसी 
हाल ही में सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीजन का प्रोमाे रिलीज हुआ, इसमें स्मृति ईरानी तुलसी विरानी के रोल में नजर आईं। साथ ही उन्होंने सीरियल को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट भी दिया है। स्मृति ईरानी ने कहा, ‘मैं नए सीजन में योगदान देकर इस सीरियल की विरासत का सम्मान करना चाहती हूं। एक ऐसे फ्यूचर को बनाने में मदद करना चाहती हूं, जहां इंडियन क्रिएटिव इंडस्ट्री को मजबूत बनाया जाए।’ जो दर्शक 25 साल पहले इस सीरियल के फैन थे, वह नए सीजन को लेकर एक्साइटेड हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें