फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hari Hara Veera Mallu Teaser:'हरि हर वीर मल्लू' का टीजर जारी,औरंगजेब के किरदार में खतरनाक लग रहे हैं बॉबी देओल

Thu, 02 May 2024 09:16 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें पवन कल्याण और बॉबी देओल अभिनय करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर स्टार पवन कल्याण की आने वाली फिल्म 'हरि हर वीर मल्लू' का टीजर रिलीज हो गया है। यह उनकी पैन इंडिया फिल्म है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। टीजर के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया है। फिल्म को इसी साल रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इसकी तारीख को लेकर निर्माताओं की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन


दो भाग में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म निर्माताओं की ओर से 30 अप्रैल को घोषणा की गई थी कि 2 मई को सुबह 9 बजे 'हरि हर वीर मल्लू' का टीजर रिलीज कर दिया जाएगा। पवन के फैंस तभी से उनकी झलक देखने के लिए बेताब हो रहे थे। आज निर्माताओं ने अपने वादे के मुताबिक टीजर जारी कर दिया है। 'हरि हर वीर मल्लू' एक पीरियड एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसका निर्देशन कृष जगरलामुडी ने किया हैं। खास बात यह है कि इसे दो भाग में रिलीज किया जाएगा।

Manoj Bajpayee: बच्चों को पोषण देने वाली मुहिम से जुड़े मनोज बाजपेयी, लोगों से की यह मार्मिक अपील

विज्ञापन
विज्ञापन


बॉबी देओल के किरदार ने बढ़ाया फैंस का रोमांच 
पवन कल्याण के अलावा निधि अग्रवाल भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। दर्शकों को सबसे ज्यादा दिलचस्पी बॉबी देओल को देखने में थी, क्योंकि वह इस फिल्म में मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार अदा कर रहे हैं। टीजर में उनके किरदार की हल्की सी झलक देखने को भी मिली है, जिसने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

L. Subramaniam: काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे एल सुब्रमण्यम और कविता कृष्णमूर्ति, ऑटो रिक्शा में आए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें