फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harvey Weinstein: कोर्ट के बाहर हार्वे विंस्टीन के वकील ने की मीडिया से बातचीत, बोले- यह एक नया परीक्षण है

Thu, 02 May 2024 09:07 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आर्थर ऐडाला ने कहा, 'यह एक नया परीक्षण है। यह एक नया दिन है। हमें पूरा विश्वास है कि अगर वह सुनवाई के लिए जाते हैं, तो सुनवाई के अंत में हम केवल यही शब्द सुनेंगे कि वे दोषी नहीं हैं।'
 
विज्ञापन
हार्वे विंस्टीन, आर्थर ऐडाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर निर्माता हार्वे विंस्टीन के आज न्यूयॉर्क शहर में अदालत की सुनवाई में शामिल हुए। पिछले सप्ताह 2020 के बलात्कार की सजा को पलट दिए जाने के बाद व्हीलचेयर पर बैठकर पहली बार सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे। विंस्टीनको बलात्कार के एक अलग मुकदमे में 16 साल की सजा का भी सामना करना पड़ेगा। अदालती सुनवाई से पहले हार्वे विंस्टीन के वकील आर्थर ऐडाला ने अदालत के बाद मीडिया से बात की।

विज्ञापन


सुनवाई को लेकर आर्थर ऐडाला ने कही ये बात

हार्वे विंस्टीन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण व्हीलचेयर पर मैनहट्टन क्रिमिनल कोर्ट में पहुंचे। इस दौरान वे हथकड़ी में कोट सूट पहने हुए दिखाई दिए। अदालती सुनवाई से पहले उनके वकील आर्थर ऐडाला ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'यह एक नया परीक्षण है। यह एक नया दिन है। हमें पूरा विश्वास है कि अगर वह सुनवाई के लिए जाते हैं, तो सुनवाई के अंत में हम केवल यही शब्द सुनेंगे कि वे दोषी नहीं हैं।'

विंस्टीन बेलेव्यू अस्पताल जाएंगे वापस
आर्थर ऐडाला ने कहा कि विंस्टीन को  2022 में लॉस एंजिल्स में एक अन्य बलात्कार के लिए भी दोषी ठहराया गया था। उन्हें कैलिफोर्निया में अभी भी 16 साल जेल की सजा सुनाई गई है।' सुनवाई के बाद विंस्टीन मैनहट्टन के बेलेव्यू अस्पताल लौट जाएंगे, जहां पर उन्हें शुक्रवार को न्यूयॉर्क की जेल प्रणाली से रिहाई के बाद भेजा गया था। फिलहाल उनके यहीं पर रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हार्वे विंस्टीन  लगातार दर्द में हैं, जिससे वह लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


सलाखों के पीछे भी किताबें पढ़ रहे विंस्टीन
हार्वे विंस्टीन को पढ़ने का बेहद शौक है। ऐडाला ने बताया, 'हार्वे विंस्टीन फिर भी सलाखों के पीछे किताबें पढ़ रहे हैं। इनमें अब्राहम लिंकन और एलेनोर रूजवेल्ट पर किताबें भी शामिल हैं।' उन्होंने आगे कहा, विंस्टीन को शैंपेन पीने और कैवियार खाने की आदत थी। अब वह कमिश्नरी में आलू के चिप्स और एम एंड एम के लिए भुगतान कर रहे हैं।  
विज्ञापन


Heeramandi True Story: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आइटम गर्ल बनी थीं यह तवायफ, पति ने गोली मार उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें