फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TBMAUJ: बढ़ते डीपफेक वीडियो को लेकर कृति और शाहिद ने दी प्रतिक्रिया, एआई को दोषी ठहराने पर किया सवाल

Fri, 02 Feb 2024 10:46 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते कुछ समय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा डीपफेक तकनीक एक महत्वपूर्ण चिंता के रूप में सामने आ रही है, बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रिया इसका शिकार हो चुकी हैं।
विज्ञापन
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर और कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, मेकर्स ने आज फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया है। शुक्रवार को फिल्म की स्टार का इसके प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची। इस दौरान दोनों सितारों ने इंटरनेट पर तेजी से बढ़ रहे डीपफेक वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहा है डीप फेक
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा डीपफेक तकनीक एक महत्वपूर्ण चिंता के रूप में सामने आ रही है, बॉलीवुड की कई हस्तियां भी इसका शिकार हो चुकी हैं। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना से लेकर आलिया भट्ट, काजोल, कैटरीना कैफ जैसे सितारों का नाम शामिल है, जिसकी फैंस ने तीखी आलोचना की थी।
War 2: अयान मुखर्जी के 'वॉर 2' निर्देशन पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, आदित्य चोपड़ा को लेकर कही ये बात
 

शाहिद ने कही ये बात
वहीं, शाहिद कपूर ने कहा इस मामले को लेकर कहा, 'मनुष्य स्वयं समस्या है। उन्होंने दुनिया के साथ ऐसा किया है। हम एआई पर इसका दोष मढ़ रहे हैं। हम वास्तविकता में रहने के आदी नहीं हैं। हम सोशल मीडिया पर कुछ और दिखाते हैं, जो कि हम नहीं है'। शाहिद ने आगे कहा, इंसान एक वैकल्पिक वास्तविकता की तलाश में है, जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है। मानव निर्मित और भगवान द्वारा निर्मित चीजों के बीच अंतर है। इस फिल्म में भी यही दिखाया गया है'।
Fighter: फाइटर को मनचाही सफलता न मिलने पर तिलमिलाए सिद्धार्थ आनंद, निर्देशक के बयान पर मचा घमासान
विज्ञापन

9 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
वहीं,  कृति सेनन ने इस बारे में कहा कि यह चिंताजनक है, लेकिन एआई-जनरेटेड न्यूज एंकर भी हैं, जिसका मतलब है कि हम वास्तव में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए, आने वाले वर्षों में एआई पार्टनर संभव है।' फिल्म में कृति और शाहिद के अलावा दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को अमित जोशी और आराधना साह द्वारा निर्देशित किया गया है, जो 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Animal: संदीप रेड्डी का किरण राव पर पलटवार, बोलें - आमिर से पूछे 'खंभे जैसी खड़ी है..' गाने का अर्थ क्या है!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें