फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daniel Balaji Passes Away: नहीं रहे साउथ अभिनेता डेनियल बालाजी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Sat, 30 Mar 2024 08:59 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेनियल बालाजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
साउथ अभिनेता डेनियल बालाजी का निधन हो गया है। बीते दिन शुक्रवार, 29 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता का निधन हो गया। 48 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन


आज होगा अंतिम संस्कार

डेनियल बालाजी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पुरसाईवालकम स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है। खबर के अनुसार, आज शनिवार, 30 मार्च को उमका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 48 वर्षीय अभिनेता की मौत से उनके फैंस और तमिल सिनेमा के लोगों को बड़ा झटका लगा है। आज इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचेंगे। 

मोहन राजू ने जताया शोक
डेनियल बालाजी के अचानक निधन से उनके परिवार में मातम पसर गया है। अभिनेता की मौत से सबका रो रोकर बुरा हाल हो गया है। निर्देशक मोहन राजू ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा, 'बहुत दुखद खबर। मैं फिल्म इंडस्ट्री से उन्हीं की वजह से जुड़ा था। वह मेरी प्रेरणा थे। साथ ही एक अच्छे दोस्त भी। उनके साथ काम करना हमेशा याद करूंगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

विज्ञापन


इन फिल्म से की थी करियर की शुरुआत
डेनियल बालाजी ने कमल हासन की फिल्म मरुधानयागम से अपने करियर की शुरुआत की थी, हालांकि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने टीवी की तरफ अपना रुख मोड लिया था। चिथी नाम के सीरियल से उन्होंने छोटे पर्दे पर शुरुआत की थी। वहीं फिल्मों की बात करें तो उन्होंने अप्रैल मधाथिल', 'काखा काखा' और 'पोलाधवन' जैसी कई फिल्में की थीं।  
विज्ञापन


KKM: बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज से पहले पूरी हुई अक्षय की इस फिल्म की शूटिंग, मेकर्स ने दिया नया अपडेट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें