सुजैन ने लिखी भावुक पोस्ट
दिवंगत मां के साथ वीडियो शेयर करते हुए सुजैन खान ने लिखा 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी जिंदगी। मेरी मां। आम हमेशा मुझे रास्ता दिखाती रहेंगी। आपने हम सबको अपने तरीके से जीना सिखाया। प्यार के साथ रहना सिखाया। दुआ करती हूं कि हम सब भी आपके जैसे ही चमक सकें। हमारी जिंदगी खुशियों से भर जाए। हम आपको जिंदगी से ज्यादा प्यार करते हैं। हम सब फिर से मिलेंगे और साथ में हंसेंगे और नाचेंगे, तब तक आप जन्नत में फरिश्तों को सिखाएंगी कि कैसे प्यार किया जाता है। वह आपको पाकर खुश होंगे।'
यह खबर भी पढ़ें: जायद खान के घर पहुंचीं करीना, डेविड धवन ने हाथ पकड़कर दी सांत्वना; मां जरीन के निधन पर सेलेब्स ने जताया शोक
सेलेब्स ने किए कमेंट
सुजैन खान की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने लिखा है 'मैं तुमसे प्यार करती हूं। मां का आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है।' सोनल चौहान ने लिखा है 'सुजैन मैं तुमसे प्यार करती हूं।' रिया चक्रवर्ती, हुमा कुरैशी, सोफी चौधरी और भावना पांडे ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। इसके अलावा कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किए हैं।