अनुष्का शंकर को मिला 11वां ग्रैमी नॉमिनेशन
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत का दबदबा देखने को मिला है। सितार वादक अनुष्का शंकर को नॉमिनेट किया गया है। उन्हें 11वीं बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। अनुष्का को उनके गाने 'डेब्रेक' के लिए ग्रैमी अवॉर्ड्स में नामांकन मिला है। यह अनुष्का के करियर का 11वां नामांकन है। उनके इस गाने को बेस्ट ग्लोबल परफॉर्मेंस की श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है।
पिता के नक्शे कदम पर चल देश का नाम किया रोशन
मालूम हो कि अनुष्का शंकर, भारत के दिग्गज सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी हैं। अनु्ष्का ने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। उन्हें पारंपरिक भारतीय संगीत के साथ नए प्रयोग करते हुए वैश्विक स्तर पर देश का नाम ऊंचा किया है। अनुष्को को पहली बार साल 2003 में 'लाइव एट कार्नेगी हॉल' के लिए नामांकन मिला था।
इन दिग्गजों को भी मिला है नामांकन
अनुष्का शंकर के अलावा संगीतकार सिद्धांत भाटिया, शक्ति और पियानो वादक एवं संगीतकार चारू सूरी को भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए ग्रैमी अवॉर्ड 2026 में नामांकन प्राप्त हुआ है। सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम श्रेणी में अपनी छाप छोड़ने वाले भारतीय संगीतकार में सिद्धांत भाटिया भी शामिल हैं, जिन्हें कुंभ मेले के ध्वनि परिदृश्य से प्रेरित एक सहयोगात्मक कार्य, साउंड्स ऑफ कुंभ के लिए नॉमिनेशन मिला है।
चारू सूरी का भी दबदबा
इंडियन म्यूजिक ग्रुप 'शक्ति: माइंड एक्सप्लोजन' (50th एनिवर्सरी टूर लाइव) भी इस दौड़ में शामिल है। जॉन मैकलॉघलिन और दिवंगत जाकिर हुसैन द्वारा निर्देशित यह एल्बम जैज-फ्यूजन बैंड के 50 साल के सफर को दर्शाता है। अनुष्का शंकर और शक्ति, दोनों को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत प्रदर्शन के लिए भी नामांकित किया गया है, जिसमें अनुष्का का शंकर्स डेब्रेक और शक्ति का श्रीनिज ड्रीम (लाइव) शामिल है। लोकप्रिय भारतीय-अमेरिकी संगीतकार और पियानो वादक चारू सूरी को उनके एल्बम 'शयान' के लिए सर्वश्रेष्ठ समकालीन वाद्य एल्बम श्रेणी में नामांकित किया गया है। इस एल्बम में जैज और भारतीय संगीत का मिश्रण है। चारू सूरी ने इसी श्रेणी के अन्य नॉमिनेट हस्तियों सिद्धांत भाटिया के एल्बम 'साउंड्स ऑफ कुंभ" के लिए निर्माता के रूप में भी काम किया है।