प्रासंगिक बने रहने के लिए कोशिश करते रहे
सूर्या साउथ की फिल्मों में लगातार काम कर रहे थे। दर्शकों को उनकी फिल्में खूब भाती थीं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके करियर में खराब समय शुरू हुआ। खुद को फिल्मों में प्रासंगिक बनाए रखने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ रही थी लेकिन मनचाहा परिणाम नहीं मिला रहा था। वह समझ नहीं पा रहे थे कि कैसी फिल्में करें जिससे दर्शक उन्हें फिर से पहले जैसा प्यार दें।
'सोरारई पोटरु' ने निकाला खराब दौर से बाहर
करियर के खराब दौर में सूर्या काफी निराश हो गए थे लेकिन फिर उनके पास फिल्म 'सोरारई पोटरु' का ऑफर आया। यह फिल्म सुपरहिट हुई। इस फिल्म के बारे में सूर्या कहते हैं, 'फिल्म 'सोरारई पोटरु' से पहले मेरे करियर में काफी खराब समय चल रहा था। लेकिन इस फिल्म ने मेरी इमेज को बदल कर रख दिया, साथ ही इसके कारण मुझे दोबारा सिनेमा से प्यार हो गया।
अब कुंगवा में मचाएंगे धमाल
सूर्या अब अपने करियर से काफी खुश हैं। उन्हें इस बात की भी खुशी है कि वह दर्शकों को अलग तरह का सिनेमा दिखा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'कुंगवा' भी ऐसी ही फिल्म साबित होने वाली है। इस फिल्म में वह बॉबी देओल के साथ धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को लगभग सात देशों और भारत के कई हिस्सों में फिल्माया गया है।