फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karuppu Teaser: टीजर को देख याद आई फिल्म 'गजनी', 'करुप्पु' में एक्शन करते दिखेंगे अभिनेता सूर्या

Wed, 23 Jul 2025 02:53 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suriya Movie Karuppu Teaser Out: साउथ के सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म 'करुप्पु' का टीजर उनके 50वें जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है। 
विज्ञापन
करुप्पु टीजर - फोटो : यूट्यूब- @thinkmusicofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या के फैंस को उनके 50वें जन्मदिन पर एक खास तोहफा मिला है। एक्टर की मच अवेटेड फिल्म 'करुप्पु' का टीजर बुधवार को जारी किया गया, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। फिल्म में सूर्या एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन


दमदार डबल लुक में नजर आए सूर्या
टीजर की शुरुआत एक भारी-भरकम वॉयसओवर से होती है, जिसमें एक स्थानीय देवता की बात की जाती है, जिसे लाल मिर्च से पूजा जाता है। इस सांस्कृतिक बैकड्रॉप के साथ सूर्या का डबल रोल सामने आता है – एक तरफ कोर्ट में वकील की पोशाक पहने उनका सीरियस लुक और दूसरी ओर गांव का देसी लुक, जिसमें वो हाथ में दरांती लिए नजर आते हैं। इन दोनों किरदारों में एक दिलचस्प रहस्य भी छुपा हुआ है, जो फिल्म की कहानी को और भी रोचक बना सकता है। 



'गजनी' वाला सीन फिर से पर्दे पर
साल 2005 में रिलीज हुई 'गजनी' के मशहूर तरबूज खाने वाले सीन को इस टीजर में एक बार फिर दिखाया गया है। ये सीन सूर्या के लिए काफी खास है। करुप्पु का ये टीजर साफ संकेत देता है कि फिल्म में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि इमोशंस और पावरफुल डायलॉग्स की भी भरमार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करुप्पु टीजर - फोटो : यूट्यूब- @thinkmusicofficial
ये खबर भी पढ़ें: Himesh Reshammiya: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हिमेश रेशमिया, पत्नी सोनिया संग रहते हैं आलीशान घर में

टीजर में नजर आया दमदार एक्शन
टीजर में दिखाए गए एक्शन सीन्स भी काफी पावरफुल नजर आ रहे हैं। पारंपरिक तमिल सेटअप, लोकेशंस और लोकधार्मिक तत्व फिल्म की कहानी को और दिलचस्प बना रहे हैं। इस टीजर से अब फैंस ये उम्मीद लगा रहे हैं कि उन्हें 'पुष्पा' या 'कंचना' जैसी ब्लॉकबस्टर परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

फिल्म की स्टारकास्ट 
फिल्म 'करुप्पु' का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है और इसकी कहानी अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टीएस गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार ने मिलकर लिखी है। फिल्म का निर्माण ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है। सूर्या के साथ इस फिल्म में तृषा, योगी बाबू, स्वसिका, इंद्रन्स, शिवदा, नट्टी सुब्रमण्यम और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें