फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना की बढ़ीं मुश्किलें, अब इस मामले में सुनवाई पर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट

Mon, 21 Apr 2025 05:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedian Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब एक और मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने को तैयार हो गया है। 
विज्ञापन
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन और 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के होस्ट समय रैना एक नए विवाद में फंस गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह एक याचिका पर विचार करेगा, जिसमें समय रैना पर दिव्यांगों, खासकर दृष्टिबाधित व्यक्तियों और स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी (एसएमए) जैसी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित लोगों का मजाक उड़ाने का आरोप है। 

विज्ञापन

Emraan Hashmi: ‘हमें नए लोगों के दिमाग को समझना पड़ेगा’, इमरान हाशमी ने बताया कैसी फिल्में बनाने की है जरूरत

Trending Videos

सुप्रीम कोर्ट ने मामले को माना गंभीर
जस्टिस सूर्याकांत और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने इस मामले को गंभीर बताते हुए एनजीओ 'क्योर एसएमए फाउंडेशन ऑफ इंडिया' की वरिष्ठ वकील अपराजिता सिंह को एक औपचारिक याचिका दायर करने को कहा। कोर्ट ने कहा, "यह एक गंभीर मुद्दा है। आप रिट याचिका दायर करें। हम देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।" कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि रिट याचिका में इस तरह के मामलों पर व्यापक विचार किया जा सकता है।
Jacqueline Fernandez: एलन मस्क की मां के साथ सिद्धिविनायक पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, तस्वीरें वायरल

एनजीओ ने उठाया संवेदनशीलता का मुद्दा
'क्योर एसएमए फाउंडेशन ऑफ इंडिया' ने कोर्ट से ऑनलाइन कंटेंट के लिए दिशानिर्देश बनाने की मांग की है। एनजीओ का कहना है कि दिव्यांगों, उनकी बीमारियों और उपचार के खिलाफ अपमानजनक और नीचा दिखाने वाला कंटेंट रोकने के लिए सख्त नियम जरूरी हैं। एनजीओ ने स्पष्ट किया कि वह सभी कंटेंट पर रोक नहीं चाहता, बल्कि केवल ऐसे कंटेंट पर अंकुश लगाना चाहता है जो दिव्यांगों का अपमान करती हो। 
 

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने असम और महाराष्ट्र पुलिस की ओर से कोर्ट से कहा कि मुंबई में दर्ज एफआईआर में जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन चार्जशीट अभी दाखिल नहीं हुई है। वहीं, गुवाहाटी की एफआईआर में एक सह-आरोपी का बयान दर्ज होना बाकी है। असम पुलिस के वकील ने कहा कि सह-आरोपी अपूर्वा मखीजा को दो बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन वह बयान दर्ज कराने नहीं आईं।
विज्ञापन

रणवीर अल्लाहबादिया का भी मामला कोर्ट में
इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के मामले पर भी चर्चा की। रणवीर के खिलाफ समय रैना के शो में आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए कई एफआईर दर्ज हैं। कोर्ट ने नोट किया कि रणवीर के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। अब 28 अप्रैल को उनकी याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें वह अपने पासपोर्ट की वापसी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें