आंतरिक शिकायत समिति में दर्ज की शिकायत
विंसी एलोशियस ने हाल ही में केरल में शाइन टॉम चाको विवाद पर बात की और कहा कि उन्होंने पहले ही केरल फिल्म चैंबर और आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के पास शिकायत दर्ज करा दी है। वे फिल्म के सेट पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले अभिनेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहती हैं।
चाको को गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत
विंसी ने बीते दिनों यह खुलासा भी किया कि उन्हें अपने इस फैसले के लिए काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं, जिसमें उन्होंने कहा कि वे ड्रग्स लेने वाले अभिनेताओं के साथ कभी काम नहीं करेंगी। उन्होंने अपने फैसले की वजह बताते हुए कहा कि एक अभिनेता ने ड्रग्स के प्रभाव में उनकी फिल्म के सेट पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। अभिनेता शाइन टॉम चाको को 19 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया था। एक बड़े ड्रग्स छापे के दौरान पुलिस ने उन्हें चेन्नई के एक होटल से भागते हुए पकड़ा। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें:
Vincy Aloshious: शाइन टॉम के खिलाफ कानूनी एक्शन नहीं लेना चाहतीं विंसी, बोलीं- आंतरिक रूप से निपटना चाहती हैं