रिपोर्टर ने सनी देओल को बताया 2.2
मीडिया इवेंट में एक रिपोर्टर ने सनी देओल की वापसी की तारीफ की। उन्हें आज के सबसे बेहतरीन स्टार्स में से एक बताया और उन्हें सनी देओल 2.0 भी कहा। रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि फैंस से मिल रही तारीफ को लेकर वह कैसा महसूस करते हैं। इस पर सनी देओल ने कहा 'इतने साल तक पता नहीं कहां छुपा हुआ था। बहुत अच्छा। मैं यह बात सबसे कहना चाहता हूं कि मेहनत करो। अपने काम से प्यार करो। निराश मत हो। समय बड़ी चीज है। आपको नहीं पता कि कब अच्छा समय आएगा और कब जाएगा। आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए।'
'बॉर्डर 2' ट्रिब्यूट ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह प्रीति जिंटा के साथ ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस 2026 पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में सनी देओल ने यह भी बताया कि वह ‘गबरू’ नाम की एक और फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली है।