फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल और प्रीति जिंटा ने की सीएम योगी से मुलाकात, 'बंटवारा 1947' को लेकर कलाकारों ने कही ये बात

Fri, 07 Aug 2026 11:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Batwara 1947: फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल और प्रीति जिंटा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की है। सीएम ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
प्रीति जिंटा, सीएम योगी, सनी देओल - फोटो : एक्स@myogiadityanath
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल और प्रीति जिंटा अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच शुक्रवार को दोनों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। यह मुलाकात सीएम योगी के सरकारी आवास पर हुई। सीएम योगी ने सनी और प्रीति को भगवान की मूर्तियां भेंट कीं और उन्होंने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। सीएम योगी ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर भी शेयर कीं।
विज्ञापन


सीएम योगी ने शेयर की तस्वीरें
दोनों कलाकारों की तस्वीरें शेयर करते हुए सीएम योगी ने लिखा 'आज लखनऊ में सरकारी आवास पर मशहूर फिल्म एक्टर सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ एक शिष्टाचार मुलाकात हुई।' 

प्रीति जिंटा, सीएम योगी - फोटो : एक्स@myogiadityanath
कलाकारों ने किया फिल्म का प्रमोशन
इससे पहले दिन में, प्रीति और सनी ने लखनऊ में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन किया था। इस इवेंट में सनी के बेटे करण देओल भी मौजूद थे।
 

कैसे चुना गया टाइटल?
फिल्म के बारे में बात करते हुए सनी ने कहा, 'यह फिल्म बंटवारे के समय की एक लव स्टोरी है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसे हर किसी को देखना चाहिए। यह एक सार्थक फिल्म है जो जरूरी सीख देती है और हमें इतिहास के एक अहम अध्याय को समझने में मदद करती है। फिल्म देखने के बाद 'बंटवारा' टाइटल चुना गया। हमने तय किया कि कहानी के लिए यह सबसे सही नाम है क्योंकि यह फिल्म में दिखाए गए इमोशन्स, संघर्षों और अनुभवों को सही मायने में दिखाता है।'

सीएम योगी, सनी देओल - फोटो : एक्स@myogiadityanath
फिल्म में है मजबूत पैगाम
प्रीति जिंटा ने कहा, 'हर किसी को यह फिल्म देखनी चाहिए। आपके प्लेटफॉर्म के जरिए हम दर्शकों को इसे देखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहेंगे क्योंकि यह एक शानदार और सार्थक फिल्म है। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें एक मजबूत मैसेज है और इसे सभी को देखना चाहिए।'

फिल्म की स्टारकास्ट
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंटवारा 1947' भारत के बंटवारे के समय की कहानी है। इसमें प्यार, त्याग और हिम्मत की कहानी दिखाई गई है।
इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कई कलाकार हैं। 
विज्ञापन

'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म लगभग तीन दशकों के बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल को फिर से एक साथ लाती है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इसके निर्माता आमिर खान और अपर्णा पुरोहित हैं। 'बंटवारा 1947' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त, 2026 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें