“जब तलाक के बाद मैं अपने सरनेम में बदलाव कराने के लिए पासपोर्ट ऑफिस गईं, तो अधिकारी ने मुझसे कहा कि तलाकशुदा लोगों को तत्काल पासपोर्ट नहीं मिलता। मैं घबरा गई।”
यह कहना है शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति का। सुचित्रा अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर काफी मुखर रहती हैं। वो दिग्गज निर्देशक शेखर कपूर के साथ अपनी पिछली शादी पर भी खुलकर बात करती हैं। अब सुचित्रा ने शेखर कपूर से तलाक के बाद पासपोर्ट कार्यालय में उनके साथ हुई एक घटना को याद किया। जिसमें उन्होंने बताया कि तलाकशुदा लोगों को पासपोर्ट मिलने में किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
पुरानी घटना का किया जिक्र
फिल्मी मंत्रा के साथ अपनी हालिया बातचीत में अभिनेत्री ने अपने बीते दिनों को याद किया। इस दौरान अभिनेत्री ने साझा किया कि जब उनकी बेटी कावेरी छोटी थी तब वो अक्सर विदेश यात्राओं पर रहती थीं। इस दौरान उन्होंने पासपोर्ट ऑफिस में हुई एक चौंकाने वाली घटना को याद किया। घटना का जिक्र करते हुए सुचित्रा ने बताया, “जब शेखर कपूर से तलाक लेने के बाद मैं अपने सरनेम से कपूर हटाने के लिए पासपोर्ट ऑफिस गईं, तो अधिकारी ने पहचान लिया और एक चौंकाने वाली टिप्पणी की। उन्होंने मुझसे कहा कि तलाकशुदा लोगों को तत्काल पासपोर्ट नहीं मिलता। आप 15 दिन बाद आइए। मौजूदा कानूनों के बावजूद समाज के पुरुषवादी सोच और महिलाओं को लेकर लोगों की सोच को बदलना मुश्किल है। कितने भी कानून आ जाएं, सोच वो ही रहेगी।”
यह खबर भी पढ़ें: Dostana 2: क्या ‘दोस्ताना 2’ से बाहर हो गईं जान्हवी कपूर? जानिए किस एक्ट्रेस का नाम आया सामने?
‘बेटी और मेरे सरनेम को लेकर होती थी मुश्किल’
अभिनेत्री सुचित्रा ने इस दौरान शेखर कपूर से तलाक के बाद अपने जीवन में आई चुनौतियों को भी याद किया। एक्ट्रेस बताया, “मैं जब भी अपनी बेटी के साथ विदेश यात्रा पर जाती थी, तो मुझसे हमेशा पूछा जाता था कि मेरा सरनेम मेरी बेटी के सरनेम से अलग क्यों है। इस तरह के भ्रम से बचने के लिए मैंने एक बार अपने नाम में कपूर जोड़ने का फैसला किया। जो मेरी बेटी के उपनाम से मेल खाता है, जिसमें कृष्णमूर्ति और कपूर दोनों शामिल हैं।”
यह खबर भी पढ़ें: Akshara Singh: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एलान, नहीं रिलीज करेंगी कोई नया गाना
1999 में शेखर कपूर से की थी शादी
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने साल 1999 में निर्देशक शेखर कपूर से शादी की थी। हालांकि, लगभग आठ साल बाद साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम कावेरी है। सुचित्रा 1994 में आई फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में शाहरुख खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।