फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranvir Shorey: 'पाक, इस्लाम को मुखौटे की तरह करता है इस्तेमाल', ओवैसी के बयान पर रणवीर शौरी ने दिया रिएक्शन

Sat, 10 May 2025 05:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranvir Shorey Support Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की आलोचना की है। इस पर अभिनेता रणवीर शौरी ने उनका समर्थन किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
रणवीर शौरी, असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की आलोचना की है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने असदुद्दीन ओवैसी का सपोर्ट किया है। ओवैसी ने कहा था देश यह भूल जाता है कि भारत में 230 मिलियन से अधिक मुसलमान रहते हैं और उनके पूर्वजों ने द्वि-राष्ट्र सिद्धांत को खारिज कर दिया था। ओवैसी का यह बयान भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच आया है।
विज्ञापन

पाकिस्तान मुखौटे के रूप में करता है इस्लाम का इस्तेमाल
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए असदुद्दीन ने सवाल उठाया कि जब वह दो-राष्ट्र सिद्धांत की बात करते हैं तो पाकिस्तान-अफगान और ईरानी सीमा चौकियों पर बमबारी क्यों कर रहे हैं, जबकि अफगान और ईरानी दोनों ही मुसलमान हैं। उन्होंने कहा 'यह पाकिस्तान की गहरी नीति है, जो सभी अवैध गतिविधियों और आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए इस्लाम का इस्तेमाल एक मुखौटे के रूप में करती है। यही वह चीज है जो वे पिछले 75 सालों से भारत के खिलाफ करते आ रहे हैं।'
Mahira Khan: 'भारत में काम मांगने मत आ जाना', भारत पर टिप्पणी करने पर इस कलाकार ने माहिरा खान को सुनाई खरी-खरी
 

रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranvirshorey
रणवीर शौरी ने किया समर्थन
असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर ने हाथ उठाने वाली इमोजी के साथ टिप्पणी की। उन्होंने ओवैसी के विचारों के प्रति अपना समर्थन दिखाया।
Ananya Panday: 'केसरी चैप्टर 2' की कामयाबी से मजबूत हुईं अनन्या पांडे, लेना चाहती हैं ये जोखिम

 

ओवैसी ने की भारतीयों की तारीफ
असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि इस बार पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ देश में जो एकता दिख रही है, वह जबरदस्त है। असदुद्दीन ने कहा 'पाकिस्तान के पास मतभेद पैदा करने की सारी चालें हैं, जो इस बार काम नहीं आएंगी। देश एकजुट है। हमें भारत में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को खत्म करना होगा।'
विज्ञापन

इस वजह से भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव
आपको बता दें 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। हमले में लगभग 26 लोगों की जान चली गई। इस हमले से भारत के लोगों में गुस्सा फैल गया, जिसके बाद भारत को कार्रवाई करनी पड़ी।
भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें