अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के एक्शन सीन्स के लिए क्रेग मैक्रे को लिया गया है। एक्शन के मामले में क्रेग का नाम दुनियाभर में लोकप्रिय हैं।
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज के लिए तैयार है। इस महीने ईद के अवसर पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ दोनों ही स्टंट और एक्शन के लिए मशहूर हैं। इस फिल्म में जब दोनों ही सितारे मौजूद हैं तो अनुमान लगाया जा सकता है कि दर्शकों को एक्शन का तगड़ा डोज मिलने वाला है। ...और सच में ऐसा होने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय और टाइगर के अलावा एक और शख्स की वजह से फिल्म के एक्शन दृश्य शानदार होने वाले हैं। और वह शख्स हैं हॉलीवुड के मशहूर एक्शन निर्देशक क्रेग मैक्रे। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
दुनियाभर में मशहूर है क्रेग मैक्रे का एक्शन
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के एक्शन सीन्स के लिए क्रेग मैक्रे को लिया गया है। एक्शन के मामले में क्रेग का नाम दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। क्रेग मैक्रे को हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मैड मैक्स फ्यूरी रोड और एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन में अपने दमदार एक्शन सीक्वेंस के लिए जाना जाता है। एयरक्राफ्ट में दिल दहला देने वाले स्टंट्स से लेकर खतरनाक फाइट सीक्वेंसेस तक, क्रैग ने दर्शकों को शानदार विजुअल्स का रोमांच महसूस कराया। ऐसा ही धमाल वह 'बड़े मियां छोटे मियां' में करने वाले हैं।
Ira-Nupur: आयरा और नूपुर ने मनाया शादी के तीन महीने पूरे होने का जश्न, सास ने साझा किया प्यारा सा वीडियो
विज्ञापन
जवान-पठान में भी संभाला जिम्मा
'बड़े मियां छोटे मियां' से पहले क्रेग मैक्रे ने बीते वर्ष रिलीज हुईं शाहरुख खान की फिल्मों-पठान और जवान के एक्शन सीक्वेंस का जिम्मा भी बखूबी संभाला। इन दो फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्म 'वॉर' में भी उनके एक्शन सीन को खूब पसंद किया। इस फिल्म में जहां क्रेग मैक्रे के हैरतअंगेज एक्शन सीन देखने को मिले थे।
जैकी भगनानी ने जताई खुशी
'बड़े मियां छोटे मियां' के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'हम अपने शानदार एक्शन सीक्वेंस के जरिए दर्शकों को सिनेमा का सबसे शानदार अनुभव देने वाले हैं। मुझे उस पल का बेसब्री से इंतजार है जब दर्शक सिल्वर स्क्रीन पर इस रोमांच से रूबरू होंगे'। बात करें 'बड़े मियां छोटे मियां' की तो यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अजय देवगन की 'मैदान' से होगा।
Rupali Ganguly: महिला डॉक्टर पर टिप्पणी करना 'अनुपमा' को पड़ा भारी, 'ब्लडी सम गाइनैक' बोलने पर हुईं ट्रोल