फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

82nd Golden Globe Awards: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन होगी 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की घोषणा

Wed, 03 Apr 2024 01:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
82nd Golden Globe Awards - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सिनेमा प्रेमियों को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स का बेसब्री से इंतजार रहता हैं। यह एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। इस अवॉर्ड के 82वें संस्करण के आयोजन की तारीख सामने आ चुकी है। इसका आयोजन 5 जनवरी, 2025 को होगा। 82वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में प्रोजेक्ट को भेजने के लिए 1 अगस्त, 2024 से वेबसाइट खुल जाएगी।

विज्ञापन

Vijay: फीस के मामले में तमिल सिनेमा के बाहुबली बने विजय, अपनी फाइनल फिल्म के लिए वसूल रहे हैं मोटी रकम


अवॉर्ड से जुड़ी सभी अहम तारीखें
वेबसाइट पर एंट्री शुरू होते ही सभी अपनी-अपनी एंट्री इस बड़े अवॉर्ड के लिए भेज सकेंगे। इसकी आखिरी तारीख 4 नवंबर, 2024 है। एंट्री केवल ऑनलाइन ही भेजी जा सकेंगी। वहीं नॉमिनेशन की घोषणा 9 दिसंबर, 2024 को होगी। टेलीविजन के लिए फाइनल स्क्रीनिंग की तारीख 24 नवंबर, 2024 है। मतदाताओं को टीवी नॉमिनेशन के लिए बैलेट भेजने की आखिरी तारीख 18 नवंबर, 2024 है। मोशन पिक्चर्स के नॉमिनेशन बैलेट भेजने की अंतिम तारीख 26 नवंबर, 2024 है। वहीं इसे 4 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे तक प्राप्त करना होगा। मतदाताओं को फाइनल बैलेट 13 दिसंबर, 2024 को भेजे जाएंगे और 1 जनवरी, 2025 को शाम 5 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन


81वें संस्करण में इन फिल्मों का रहा था जलवा
81वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजिल्स स्थित बेवर्ली हिल्टन होटल में किया गया था। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि 'ओपेनहाइमर' धमाल मचाने वाली है और ऐसा ही देखने को भी मिला। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ड्रामा), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब जीता था। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड किलर्स ऑफ द मून के लिए लिली ग्लेडस्टोन को मिला था। 
विज्ञापन

Nora Fatehi: 'मडगांव एक्सप्रेस' की शूटिंग से पहले नोरा थीं नर्वस, बोलीं- मैं चाहती थी लोग मुझे इज्जत दें

इन फिल्मों को भी मिला अवॉर्ड
81वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म (म्यूजिकल/कॉमेडी) का खिताब पुअर थिंग्स, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (म्यूजिकल/कॉमेडी) का अवॉर्ड द होल्डओवर के लिए पॉल पॉल जियामाटी को मिला था। सक्सेशन ने सर्वश्रेष्ठ टीवी सीरीज ड्रामा का खिताब अपने नाम किया था। बार्बी ने भी अपनी छाप छोड़ते हुए सिनेमेटिक और बॉक्स ऑफिस उपलब्धि और सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए अवॉर्ड प्राप्त किया था।
Heeramandi New Song: भंसाली की 'हीरामंडी' का एक और धांसू गाना रिलीज, सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाईं अदाएं
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें