राजकुमार राव की नई फिल्म ‘श्रीकांत’ आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उन्होंने दृष्टिबाधित का किरदार निभाया हैं। उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी। राजकुमार राव बेधड़क होकर अपने किरदार निभाते हैं। फैंस उन्हें कई अलग-अलग किस्म की भूमिकाओं में देख चुके हैं। जल्द ही वह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' में भी नजर आएंगे। दर्शकों ने फिल्म के पहले भाग में उन्हें डर के मारे कांपते हुए देखा था। रील की दुनिया के अलावा राजकुमार राव असल जिंदगी में भी डर जाते हैं। इसका खुलासा खुद उन्हीं के द्वारा किया गया है।